Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

जर्मनी में ईरान सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन ! लाखों लोग उतरे सड़कों पर, बोले-सत्ता से हटाओ खामनेई (Video)

15 फ़रवरी, 2026 06:28 PM

जर्मनी में वैश्विक नेताओं की एक अहम बैठक के बीच शनिवार को ईरान सरकार के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक देखने को मिला। पुलिस के अनुसार, म्यूनिख में करीब 2,50,000 लोग सड़कों पर उतरे और ईरान में सत्ता परिवर्तन की मांग की। यह विशाल प्रदर्शन उस समय हुआ, जब निर्वासन में रह रहे ईरान के युवराज रेजा पहलवी ने तेहरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की अपील की। यह रैली पहलवी द्वारा घोषित ‘ग्लोबल डे ऑफ एक्शन’ का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य ईरान में चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में वैश्विक एकजुटता दिखाना था।

ढोल बजाते, नारे लगाते और सत्ता परिवर्तन की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी म्यूनिख की सड़कों पर उमड़ पड़े। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि प्रदर्शनकारियों की संख्या आयोजकों के अनुमान से कहीं अधिक रही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हरे, सफेद और लाल रंग के झंडे लहराए, जिन पर शेर और सूर्य का प्रतीक बना था। यह वही झंडा है, जिसका इस्तेमाल ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले किया जाता था, जिसने पहलवी राजवंश को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

रैली में कई लोगों के हाथों में रेजा पहलवी की तस्वीरों वाले पोस्टर भी नजर आए, जिनमें कुछ पोस्टरों पर उन्हें ‘राजा’ के रूप में संबोधित किया गया था। उल्लेखनीय है कि ईरान के अपदस्थ शाह के पुत्र रेजा पहलवी पिछले करीब 50 वर्षों से निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन अब वे ईरान के राजनीतिक भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। पहलवी ने म्यूनिख के अलावा लॉस एंजिलिस और टोरंटो में भी इसी तरह के प्रदर्शनों का आह्वान किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के खिलाफ वैश्विक स्तर पर दबाव बढ़ाने की कोशिशें तेज हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’