Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

जयशंकर से मिले सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम, बहुपक्षीय सहयोग पर सहमति

31 जनवरी, 2026 10:04 PM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, क्षमता निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कांसुलर और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर उपयोगी और सकारात्मक बातचीत हुई।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत अफ्रीका, विशेषकर हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात भारत और सोमालिया के बीच बढ़ते रणनीतिक और बहुपक्षीय जुड़ाव का अहम हिस्सा है। सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली भारत यात्रा पर हैं और इस दौरान वे विभिन्न द्विपक्षीय व बहुपक्षीय मुद्दों पर भारतीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

लीबिया के विदेश मंत्री से भी हुई मुलाकात

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लीबिया के अपने समकक्ष एल्ताहर एस एम एल्बाउर से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

शांति और स्थिरता पर भारत का जोर

एल्बाउर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि लीबिया की मौजूदा स्थिति पर दी गई ब्रीफिंग के लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर भारत के रुख को दोहराया।

भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग

दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए लीबिया और सोमालिया समेत कई देशों के विदेश मंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान विभिन्न देशों के नेता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातें कर रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक गति

विदेश मंत्रालय ने लीबिया के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान सोशल मीडिया पर कहा कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग में उनकी भागीदारी और नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक गति देंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर