Thursday, July 02, 2026
BREAKING
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

दुनिया

जंग से खौफजदा अमेरिका में बसे ईरानी लोग, खामेनेई की मौत पर जश्न लेकिन...

03 मार्च, 2026 02:33 PM

ईरान पर अमेरिका और इजराइल की बमबारी के बीच अमेरिकी सरजमीं पर बसे ईरानी मूल के लोगों के दिलों में उम्मीद और डर साथ-साथ है। कई दिनों से टीवी स्क्रीन से नजरें न हटाने वाले इस प्रवासी समुदाय को उम्मीद है कि इससे उनके वतन का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है लेकिन इस बात का डर भी है कि उनके रिश्तेदार पश्चिम एशिया में एक नए युद्ध की मार झेलेंगे, जिसका कोई निश्चित अंत नहीं दिखायी दे रहा। शुरुआती हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर आई। अमेरिका में कुछ लोगों ने इसे जश्न की तरह मनाया। कहीं शैम्पेन की बोतलें खुलीं, कहीं सड़कों पर लोग इकट्ठा हुए। इंडियाना की 33 वर्षीय इंजीनियर एवा फरहादी कहती हैं, ''हम खुश हैं कि अब वह (खामेनेई) हमारे निर्दोष लोगों को नहीं मार सकेगा।''

जनवरी में उनके परिवार ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, जिन पर दमन की कड़ी कार्रवाई हुई। उनके करीबी कई लोग सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गए। लॉस एंजिलिस में रेस्त्रां मालिक रूजबेह फराहानीपुर, जिन्हें 1999 के छात्र आंदोलनों के बाद जेल और यातना झेलनी पड़ी थी, ने भी खबर सुनकर जश्न मनाया, लेकिन तुरंत ही कहा, ''अब आगे क्या होगा?'' लगातार जारी बमबारी में अमेरिकी सैनिकों और ईरानी नागरिकों की मौत की खबरें उन्हें व्यथित कर रही हैं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिलिस के अनुसार अमेरिका में चार से छह लाख के बीच ईरानी मूल के लोग रहते हैं, जिनमें अधिकांश कैलिफोर्निया में हैं। पास ही में तोचल मार्केट के 47 वर्षीय मालिक टॉड खुदादादी ने कहा कि वह और उनका परिवार ईरान में रहते थे और वे दो दशक से भी अधिक समय पहले अमेरिका आ गए थे।

उन्होंने कहा, ''ईरान में लोग नरक जैसी जिंदगी जी रहे हैं। हम लोकतंत्र चाहते हैं, दशकों तक एक व्यक्ति का शासन नहीं।'' ईरान में रह रहे प्रियजनों से संपर्क करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। फोन और इंटरनेट कनेक्शन भरोसेमंद नहीं हैं। पहले से प्रतिबंधों के कारण भोजन और दवाओं की कमी झेल रहे लोगों पर युद्ध का बोझ और बढ़ सकता है। मानवाधिकार कार्यकर्ता रोया बोरोमंड चेतावनी देती हैं, ''आप केवल बमबारी से किसी सत्तावादी शासन से छुटकारा नहीं पा सकते।'' उनके अनुसार स्थायी बदलाव के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक ढांचे में व्यापक सुधार जरूरी हैं। न्यूयॉर्क के ग्रेट नेक स्थित एक फारसी रेस्त्रां में हमलों के समर्थन में जश्न मनाया गया। वहीं, 1979 में परिवार सहित ईरान छोड़कर आयीं 63 वर्षीय मनोविश्लेषक गीता जरनेगर ने कहा, ''यदि मेरा देश 47 साल की गुलामी से मुक्त होता है, तो मैं सुरक्षित माहौल होते ही ईरान जाऊंगी।''

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें