नई दिल्ली: आठ साल बाद आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट में शामिल चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी-मार्च में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। एक रिपोर्ट में इस टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल बता दिया है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। वल्र्ड कप 2023 के टॉप-8 में रहने वाले भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 15 मुकाबले होंगे। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगी। इसके बाद 20 फरवरी को भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा।
23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला प्रस्तावित किया गया है। पहली मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है। पीसीबी और आईसीसी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं। फाइनल मुकाबला नौ मार्च को लाहौर में ही होना है। सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होने हैं लेकिन भारत पहुंचता है, तो उसका मैच लाहौर में ही होगा। भारत ने अभी तक पाक जाने की पुष्टि नहीं की है।फोटो कैप्शन- ट्रक से टकराने के बाद पलटा बजरी से भरा टिप्पर ट्रक
फोटो नंबर- 08 खरड़-फोटो नंबर 05