Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के मौसम को लेकर Red Alert जारी, ठंड ने तोड़े रिकार्ड

15 जनवरी, 2026 05:45 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात तक तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है। पिछले तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पहली बार है जब जनवरी महीने में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले आमतौर पर दिसंबर में ही इतनी कड़ाके की ठंड पड़ती थी।

माघी के दिन पूरे दिन ठंडी हवाओं और घनी धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। दफ्तर जाने वालों, स्कूल बसों और सार्वजनिक परिवहन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था, जबकि गुरुवार के लिए घनी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जनवरी के बीच चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

 

जनवरी में असामान्य गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को दर्ज तापमान ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले चंडीगढ़ में 25 दिसंबर को दिन का तापमान 9 डिग्री और वर्ष 2019 में 27 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु पैटर्न में हो रहे परिवर्तन की ओर भी इशारा करता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन