Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का यू टर्न: यूरोप पर टैरिफ प्लान बदला, NATO को दी चेतावनी- "US ने द्वितीय विश्व युद्ध में..."

22 जनवरी, 2026 05:20 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से आठ यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है। इससे पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर “पूरा अधिकार और स्वामित्व” हासिल करने की बात कही थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि आर्कटिक सुरक्षा को लेकर नाटो प्रमुख के साथ “भविष्य के एक समझौते की रूपरेखा” पर सहमति बन गई है। इसके चलते यूरोप और अमेरिका के बीच पैदा हुआ भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर अतिरिक्त बातचीत जारी है, जिसमें ‘गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कार्यक्रम’ भी शामिल है। यह 175 अरब डॉलर की बहु-स्तरीय प्रणाली है, जिसके तहत पहली बार अंतरिक्ष में अमेरिकी हथियार तैनात किए जाने हैं। इसके बाद एक टीवी साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि यह “लंबे समय तक टिकने वाला समझौता” है और इससे अमेरिका की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी। हालांकि उन्होंने इसके विस्तृत ब्योरे नहीं दिए। विश्व आर्थिक मंच में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने ग्रीनलैंड के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया और नाटो को चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोप को बचाया था और ग्रीनलैंड की मांग “बहुत छोटी” है। हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बल प्रयोग नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा कर सकता हूं, लेकिन मुझे इसकी जरूरत नहीं है।” ट्रंप के बयानों के बाद नाटो महासचिव मार्क रुटे ने भरोसा दिलाया कि यदि अमेरिका पर हमला होता है तो नाटो उसके साथ खड़ा रहेगा। इसके कुछ ही समय बाद ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर शुल्क रद्द करने की घोषणा की और इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा फैसला बताया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर