Sunday, July 12, 2026
BREAKING
विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम' भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को मुश्किल में डाल रही चीन की तेजी से बढ़ती 'रेयर अर्थ' इंडस्ट्री, मेकांग नदी में बढ़ा प्रदूषण भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

खेल

गौतम गंभीर को आया राहुल द्रविड़ का संदेश, सुनकर भावुक हुए टीम इंडिया के नए कोच

28 जुलाई, 2024 04:54 PM

मुबंई। भारतीय क्रिकेट टीम के निर्वतमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने नए मुख्य कोच गौतम गंभीर को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनायें प्रेषित की हैं और कहा है कि वह युवा खिलाड़ियों की सहायता करते हैं और मैदान पर उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की क्षमता रखते हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें गंभीर एक लैपटॉप के आगे बैठे हैं और अपने वरिष्ठ साथी की सलाह सुन रहे हैं। संदेश में द्रविड़ कहते हैं, “एक टीममेट के रूप में मैंने आपको मैदान पर अपना सब कुछ देते हुए देखा है। एक साझेदार के रूप में मैंने आपकी दृढ़ता देखी है, जो कभी भी हार नहीं मानता है। के दौरान मैंने आपकी जीतने की इच्छा को देखा है। आप युवा खिलाड़ियों की सहायता करते हैं और मैदान पर उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की क्षमता रखते हैं। मैं जानता हूं कि आप भारतीय क्रिकेट के प्रति कितने समर्पित और भावुक हैं और मुझे यकीन है कि आप इन सभी गुणों को अपनी इस नई पारी के दौरान भी लाएंगे।”

द्रविड़ ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं आपसे उम्मीदें बहुत ज़्यादा होंगी और आपके प्रदर्शन की हर समय जांच-पड़ताल भी की जाएगी। लेकिन सबसे बुरे समय में भी आप कभी अकेले नहीं होंगे। आपको खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ़, पूर्व कप्तानों, टीम प्रबंधन और प्रशंसकों का समर्थन मिलता रहेगा, जिनकी उम्मीदें तो बहुत अधिक होती है, लेकिन वे हमेशा टीम के साथ भी खड़े रहते हैं।” पिछले महीने बारबाडोस में टी-20 विश्व कप फाइनल जीतने के बाद द्रविड़ ने कहा था कि इस जीत में भाग्य की भी अहम भूमिका थी, जिससे उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इससे गंभीर को भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “ मैं यह भी आशा करता हूं कि भाग्य भी आपके साथ रहे क्योंकि हम कोचों को थोड़ा अधिक स्मार्ट और बुद्धिमान दिखने के लिए भाग्य की भी ज़रूरत होती है।” उन्होंने कहा, “ भले ही यह करना आपके लिए मुश्किल हो, लेकिन मुस्कुराइए। जब आप ऐसा करेंगे, लोग चौंक जाएंगे।” द्रविड़ ने कहा, “एक भारतीय कोच की तरफ़ से दूसरे भारतीय कोच को यह संदेश है कि सबसे ज़्यादा कठिन समय में भी गहरी सांस लें और एक कदम पीछे हट जाएं। मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, गौतम। मुझे यकीन है कि आप भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

गंभीर ने कहा, “ मुझे नहीं पता कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं, क्योंकि यह संदेश मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसका कारण यह नहीं है कि यह उस व्यक्ति से आया है, जिनकी मैं जगह लेने जा रहा हूं। बल्कि यह उस व्यक्ति से आया है, जिसे मैं खेलते समय हमेशा अपना आदर्श मानता था। मैंने हमेशा ऐसा महसूस किया है और मैंने अपने कई साक्षात्कारों में भी कहा है। वह देश के सबसे निस्वार्थ क्रिकेटर हैं। राहुल भाई ने भारतीय क्रिकेट के लिए वह सब कुछ किया है, जिसकी जरूरत थी। मैं भावुक नहीं होता हूं, लेकिन इस संदेश ने वास्तव में मुझे बहुत भावुक कर दिया है। उम्मीद है कि मैं यह काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करूंगा और अपने आदर्श ‘राहुल भाई’ को गौरवान्वित कर सकूंगा।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए