Tuesday, May 19, 2026
BREAKING
हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी : अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा सेहत भी, तेल की बचत भी : सुबह-सुबह साइकिल चलाकर सुखना लेक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वच्छाग्रहियों और बच्चों से की मुलाकात Solan News: 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 24 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल Hamirpur News: व्यापारी इस तारीख से पहले बनवा लें अपना ट्रेड लाइसेंस मंडी IIT में भारत का नया मंगल योद्धा ‘मौर्य’ तैयार हिमाचल हाई कोर्ट में वर्क फ्रॉम होम, मुख्य न्यायाधीश बोले, हफ्ते में दो दिन आधा स्टाफ ही आएगा कोर्ट

पंजाब

गैंगस्टरों ते वार का 119वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी; 218 गिरफ्तार

19 मई, 2026 08:03 PM

चंडीगढ़ : राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 119वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 512 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 119वें दिन पुलिस टीमों ने 13 हथियारों सहित 218 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 30,475 हो गई है।

इसके अलावा 133 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 17 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 444वें दिन भी जारी रखा। इसके तहत आज 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 4.2 किलोग्राम हेरोइन, 685 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 9470 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 444 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 64,756 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्टों की स्थिति का जायजा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्टों की स्थिति का जायजा

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

 विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अप्रैल महीने के दौरान 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अप्रैल महीने के दौरान 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बी.के.आई. समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति अमृतसर में काबू ; दो हैंड ग्रेनेड बरामद

बी.के.आई. समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति अमृतसर में काबू ; दो हैंड ग्रेनेड बरामद

 2027 की जनगणना के लिए तैयार फॉर्म में अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए प्रतिबंधित शब्दों के इस्तेमाल के मामले में जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से मुलाकात

2027 की जनगणना के लिए तैयार फॉर्म में अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए प्रतिबंधित शब्दों के इस्तेमाल के मामले में जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से मुलाकात

लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम; आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू

लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम; आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू

नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; 2.1 किलो हेरोइन, सात पिस्तौलों समेत एक काबू

नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; 2.1 किलो हेरोइन, सात पिस्तौलों समेत एक काबू

2.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने करवाई शुरुआत

2.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने करवाई शुरुआत

यंग नाभाइट्स एसोसिएशन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम की : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

यंग नाभाइट्स एसोसिएशन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम की : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया