Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में बंगाल की महिला को बंधक बना 16 घंटे काम; तकनीशियन बना फरिश्ता

14 जून, 2026 11:06 AM

गुरुग्राम: गुरुग्राम के फ्लैट से पश्चिम बंगाल की एक महिला को मुक्त कराया गया है। उसे कथित तौर पर 2 साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। उससे रोज 16 घंटे घरेलू काम करने पर मजबूर किया गया। गुरुग्राम में बंगाल की महिला को बंधक बना 16 घंटे काम; तकनीशियन बना फरिश्ता गुरुग्राम में पश्चिम बंगाल के बीरभूम की एक 39 वर्षीय महिला को दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। महिला को रोजाना 16 घंटे से अधिक घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया गया और प्रताड़ित भी किया गया। फ्लैट की आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के कारण वह बाहर नहीं आ पा रही थी। एक तकनीशियन की मदद से उसने अपने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन, पुलिस और गैर-सरकारी संगठनों के संयुक्त प्रयास से उसे सुरक्षित मुक्त कराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीरभूम जिले की 39 वर्षीया भादु मांडी को शुक्रवार को गुरुग्राम जिला प्रशासन, पुलिस, नागरिक समाज संगठनों और अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई के बाद छुड़ाया गया। महिला को 40 हजार रुपये के अग्रिम भुगतान के बाद घरेलू सहायिका के तौर पर गुरुग्राम ले जाया गया था। उससे वहां कथित तौर पर रोजाना 16 घंटे से अधिक समय तक काम करने पर मजबूर किया गया और फिजिकली टॉर्चर भी किया गया।
फ्लैट आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणाली से लैस था, जिसके कारण महिला घर पर अपनी पीड़ा नहीं बता पाई। आरोप है कि उसे परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। यह मामला इसी साल मार्च में तब सामने आया जब भादु मांडी की बहन लक्ष्मी टुडू ने यहां अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि एक तकनीशियन मरम्मत के काम के लिए फ्लैट में आया था, उसकी मदद से भादु ने अपने परिवार से संपर्क किया।

श्रम विभाग के आदेश पर ऐक्शन
महिला ने परिवार को आपबीती बताई और मदद मांगी। एनजीओ 'नारी ओ शिशु कल्याण केंद्र' ने परिवार से विस्तृत जानकारी ली और उसकी रिहाई के लिए सरकारी एजेंसियों से तालमेल बिठाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रम विभाग को भी इसमें शामिल किया गया। जांच के बाद श्रम विभाग ने इसे बंधुआ मजदूरी का मामला माना और बीरभूम जिलाधिकारी को तुरंत हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया।

मालिकों को पेश होने के निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर इलामबाजार थाने में शिकायत दर्ज की गई। बंधित श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम, 1976 एवं बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम गुरुग्राम पहुंची और भादु को छुड़ाया। बचाव अभियान के दौरान फ्लैट के मालिक वहां नहीं थे और उनके दरवाजे पर नोटिस चिपकाकर उन्हें स्थानीय पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भादु के रविवार को वापस लौटने पर यहां पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल