Thursday, June 04, 2026
BREAKING
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए जोन-2 सम्मेलन तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो स्थायी जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार की महंगाई ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ी: कुमारी सैलजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन जलवायु संकट से मुकाबले को हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना का प्रस्ताव सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार - नायब सिंह सैनी स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प : विश्व साइकिल दिवस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का प्रदेशवासियों को संदेश

सेहत

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

03 जून, 2026 01:58 PM

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।

मंत्रालय बताता है कि स्ट्रेस गर्दन, कंधों और पीठ में जमा न हो इसके लिए पहले कुछ मिनट रुककर गहरी सांस लेनी चाहिए और खुद को रीसेट करना चाहिए। मंत्रालय ने हल्के-फुल्के योग मूवमेंट्स को अपनाने की सिफारिश की है जो शारीरिक तनाव कम करने, शरीर की मोबिलिटी बढ़ाने और ध्यान को वर्तमान पल में लाने में कारगर होते हैं।

आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए आसान मूवमेंट्स में ट्रंक ट्विस्टिंग, नी मूवमेंट, शोल्डर मूवमेंट और नेक मूवमेंट शामिल हैं। ये सभी मूवमेंट्स बिना किसी उपकरण के कहीं भी आसानी से किए जा सकते हैं। इन आसान अभ्यासों से न सिर्फ शारीरिक थकान कम होती है बल्कि मन भी शांत रहता है। इन आसान मूवमेंट्स को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करें। नियमित अभ्यास से ऊर्जा बढ़ती है, तनाव कम होता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ट्रंक ट्विस्टिंग :- कमर को दाएं-बाएं घुमाने वाला यह मूवमेंट पीठ और कमर की अकड़न को दूर करता है। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है और पाचन भी बेहतर होता है।

नी मूवमेंट :- घुटनों को हल्के-हल्के घुमाने या ऊपर-नीचे करने से पैरों और घुटनों की जकड़न कम होती है। लंबे समय तक बैठने वाले लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है।

शोल्डर मूवमेंट :- कंधों को आगे-पीछे और घुमाकर करने वाला यह अभ्यास कंधों और गर्दन के ऊपरी हिस्से के तनाव को तुरंत कम करता है।

नेक मूवमेंट :- गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे और घुमाकर करने से स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से होने वाली नेक पेन में राहत मिलती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

शरीर में दिखें ये 3 बदलाव तो हो जाएं अलर्ट! तेज गर्मी में हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

शरीर में दिखें ये 3 बदलाव तो हो जाएं अलर्ट! तेज गर्मी में हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

ऑयली स्किन फेस दिख रहा बेरंग तो लगाएं ये फेस पैक, शीशे में निहारेंगे चमकता चेहरा

ऑयली स्किन फेस दिख रहा बेरंग तो लगाएं ये फेस पैक, शीशे में निहारेंगे चमकता चेहरा

हेल्थ रिस्क: क्या आप भी दोबारा इस्तेमाल करते हैं बचा हुआ तेल? पहले जान लें ये जरूरी बात

हेल्थ रिस्क: क्या आप भी दोबारा इस्तेमाल करते हैं बचा हुआ तेल? पहले जान लें ये जरूरी बात

गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव

गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव

हाथ में दर्द से चेहरा पीला पड़ने तक, हार्ट अटैक के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हाथ में दर्द से चेहरा पीला पड़ने तक, हार्ट अटैक के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ स्वाद भी बढ़ाए

घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ स्वाद भी बढ़ाए

आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें

आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें

सांस से लेकर पाचन तक की समस्या दूर करने में कारगर कटिचक्रासन, अभ्यास भी आसान

सांस से लेकर पाचन तक की समस्या दूर करने में कारगर कटिचक्रासन, अभ्यास भी आसान

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण