Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

खुशखबरी! जून में घटी महंगाई, खाने-पीने की चीज़ें हुईं सस्ती, आम आदमी को बड़ी राहत

14 जुलाई, 2025 05:45 PM

देश में महंगाई को लेकर एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। जून 2025 में भारत में थोक महंगाई पिछले 20 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक  आधारित महंगाई दर सालाना आधार पर सिर्फ 0.13% रही. यह अक्टूबर 2023 के बाद सबसे कम दर है। मई में यह 0.39% थी, यानी महंगाई का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। सोमवार को जारी इन आंकड़ों से साफ हो गया है कि खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम घटने से महंगाई पर लगाम लगी है। अर्थशास्त्रियों ने जून में महंगाई 0.52% तक बढ़ने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह उससे भी कम रही, जो एक बेहद सकारात्मक संकेत है।

रसोई का बजट हुआ हल्का
खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी ने थोक महंगाई को नीचे लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. जून में रसोई का सामान सस्ता होने से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है:
सब्जियां: सब्जियों की महंगाई दर 22.65% रही, जो मई के 21.62% से थोड़ी कम थी।
प्याज: प्याज की महंगाई 33.49% रही, जबकि मई में यह 14.41% थी।
आलू: आलू के दाम में 32.67% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि मई में यह 29.42% कम थी।
दालें: दालों के दाम 22.65% कम हुए, जो मई में 10.41% कम थे।
अनाज: अनाज की महंगाई भी 3.75% रही, जो मई में 2.56% थी।

ईंधन और बिजली के दाम भी गिरे
ईंधन और बिजली के दामों में कमी ने भी महंगाई को नियंत्रित रखने में मदद की है। जून में इस सेगमेंट की महंगाई 2.65% रही, जो मई में 22.27% थी. इसका मतलब है कि ईंधन और बिजली की कीमतों में काफी कमी आई है। वहीं, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स, जो WPI बास्केट का 60% से ज़्यादा हिस्सा हैं, उनकी महंगाई दर 1.97% रही. प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई जून में 3.38% घटी, जबकि मई में यह 2.02% कम थी।

रिटेल महंगाई भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर
थोक महंगाई के साथ-साथ, रिटेल महंगाई भी मई 2025 में छह साल के सबसे निचले स्तर 2.82% पर आ गई है। अप्रैल की तुलना में इसमें 34 बेसिस पॉइंट की कमी आई है। यह फरवरी 2019 के बाद सबसे कम रिटेल महंगाई दर है, जिसमें सस्ते खाने-पीने की चीजों का बड़ा योगदान रहा।

RBI का महंगाई अनुमान
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अप्रैल की बैठक में बताया था कि खाने-पीने की चीजों के दाम नरम होने से महंगाई में कमी आ रही है। RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई का अनुमान 4.2% से घटाकर 4% कर दिया है। तिमाही अनुमान के मुताबिक, पहली तिमाही में महंगाई 3.6%, दूसरी में 3.9%, तीसरी में 3.8% और आखिरी तिमाही में 4.4% रहने की उम्मीद है। RBI का मानना है कि महंगाई के जोखिम अभी संतुलित हैं।

आम आदमी के लिए बड़ी राहत
सस्ती सब्जियां, दालें और ईंधन आम आदमी के लिए वाकई राहत की खबर हैं। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और ईंधन की कीमतों में कमी से कई सेक्टर्स की उत्पादन लागत घट सकती है। जानकारों का कहना है कि अगर महंगाई का यह रुझान जारी रहा तो उपभोक्ताओं को और राहत मिल सकती है। हालांकि, लंबे समय तक नकारात्मक महंगाई अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का सबब भी बन सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं