Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

खालिदा के निधन पर बेटे तारिक की भावुक श्रद्धांजलि, बोले- लोकतंत्र की आत्मा प्यारी मां चली गई, देश ही अब मेरा परिवार

30 दिसंबर, 2025 08:03 PM

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने अपनी मां, पूर्व प्रधानमंत्री और BNP प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने उन्हें एक स्नेही मां और ऐसा नेता बताया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए समर्पित कर दिया। खालिदा जिया का मंगलवार तड़के लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की उम्र में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में निधन हो गया। बीएनपी के अनुसार, वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। पार्टी ने उनके निधन पर सात दिन के शोक कार्यक्रम की घोषणा की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में तारिक रहमान ने लिखा, “मेरी मां, बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया ने आज अल्लाह के बुलावे पर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देश उन्हें एक अडिग नेता, मदर ऑफ डेमोक्रेसी और बांग्लादेश की मां के रूप में याद करेगा।” उन्होंने कहा कि निजी जीवन में खालिदा जिया एक कोमल और स्नेहिल मां थीं, जिन्होंने तानाशाही, फासीवाद और प्रभुत्व के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। “उन्होंने स्वतंत्रता, संप्रभुता और लोकतंत्र की बहाली के लिए कभी समझौता नहीं किया,” तारिक रहमान ने कहा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रताड़ना, बार-बार गिरफ्तारी और इलाज से वंचित किए जाने के बावजूद खालिदा जिया ने अद्भुत साहस दिखाया।

उन्होंने कहा “दर्द और कैद के बीच भी वह हमारे परिवार की ढाल बनी रहीं। उनका साहस शांत था, लेकिन अटूट था” । तारिक रहमान ने कहा कि देश के लिए खालिदा जिया ने अपना पति और एक पुत्र खोया। “उस पीड़ा के बाद पूरा देश ही उनका परिवार बन गया। उनका जीवन देशभक्ति, बलिदान और प्रतिरोध की ऐसी विरासत छोड़ गया है, जो बांग्लादेश के लोकतांत्रिक विवेक में हमेशा जीवित रहेगी।” इस बीच, खालिदा जिया के निधन के बाद बीएनपी की स्थायी समिति ने आपात बैठक की, जिसकी अध्यक्षता तारिक रहमान ने की। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बुधवार को ढाका में खालिदा जिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतरिम सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर