Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा

20 अप्रैल, 2026 07:32 PM

चंडीगढ़/संगरूर : किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीद कर उनकी बनती राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर सीधे उनके खातों में जमा करवाई जा रही है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने संगरूर दाना मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सुचारू और किसान-पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक राज्य की सभी अनाज मंडियों में लगभग 38,72,735.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 34,16,926.10 मीट्रिक टन विभिन्न खरीद एजेंसियों तथा 6,163.30 मीट्रिक टन व्यापारियों द्वारा 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। निर्देशों के अनुसार किसानों को अब तक लगभग 1818.31 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।

उन्होंने आगे बताया कि संगरूर जिले की सभी 170 मंडियों में 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक होने की संभावना है, जिसमें अब तक लगभग 4,00,238.97 मीट्रिक टन उपज की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 3,52,766 मीट्रिक टन की खरीद कर किसानों को 351.81 लाख रुपये की सीधी अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक लगभग 30,158.45 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।

श्री कटारूचक ने आगे कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों संबंधी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान से जुड़े मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करने पड़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर एक मिसाल कायम की है।

मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की गई और उन्हें निर्धारित समय के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो गया है। गेहूं और धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की नीति की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के 9 खरीद सीजनों के दौरान राज्य में हर वर्ष खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की राज्य की क्षमता पर गर्व व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट