नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टेस्ट टीम के कप्तान रहे दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
बीसीसीआई में खुद एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। गायकवाड़ ने कुल 11 टेस्ट भारत के लिए खेले। उन्होंने अपना पहला टेस्ट डेब्यू पांच जून, 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था और अंतिम टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1961 में चेन्नई में खेला था। बीसीसीआई ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।