Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

कुलदीप के गेंदबाजी वीडियो देखने से मिली मदद: अभिषेक

21 अप्रैल, 2024 04:52 PM

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि दिल्ली प्रमुख गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंदबाजी के लगातार वीडियो देखने की योजना से बेहतरीन बल्लेबाजी करने में मदद मिली। मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “मैं हर मैच में विपक्षी टीम के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ अलग से योजना बनाता हूं। मैं मैच से एक दिन पहले उनके जैसे ही नेट गेंदबाज को नेट्स में खेलता हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि वे नेट गेंदबाज उनके जैसे एकदम हूबहू तो नहीं पर उनसे बहुत समान हों। इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। मैंने इस मैच से पहले कुलदीप के खिलाफ भी योजना बनाई थी क्योंकि वह दिल्ली के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। मैं लगातार उनकी गेंदबाज़ी के वीडियोज़ भी देख रहा था।”

उन्होंने कहा, “इस बार आईपीएल से पहले मेरे दिमाग में यह स्पष्ट था कि मुझे किस तरह से बल्लेबाजी करनी है। मुझे खुशी है कि मैंने जो सोचा था, वह खेल के दौरान मैदान पर उतार पाया। मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट से पहले और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान जो मैंने कड़ी मेहनत की थी, उससे मुझे बहुत मदद मिल रही है। इस आईपीएल की तैयारी में मुझे पंजाब की घरेलू टीम से भी बहुत सहयोग मिला।” उन्होंने कहा, “हमारे सभी कोच और कप्तान से हमें यही संदेश मिला है कि बस पिच पर जाइए और अपने आपको खुलकर एक्सप्रेस किजिए। मुझे लगता है कि यह बहुत स्पष्ट और बड़ा संदेश है। एक युवा और सलामी बल्लेबाज के रूप में आपको बस यही चाहिए होता है कि कोच और कप्तान आप पर विश्वास जताए। हमे यह विश्वास पहले दिन से मिला है और हमारा काम बस यही है कि हम वहां जाएं और अपना खेल खेलें।”

उन्होंने कहा, “जहां तक हेड के साथ बल्लेबाजी की बात है, उनके साथ बल्लेबाजी करना और उनको सामने से बल्लेबाजी करते हुए देखना हमेशा शानदार होता है। हम लोग एक-दूसरे से बहुत बात करते हैं, जिससे मुझे बहुत मदद मिलती है। मेरे पंजाब रणजी टीम के साथियों को पता है कि मैं हेड को एक ऑल-फॉर्मैट खिलाड़ी के रूप में कितना पसंद करता हूं और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बल्लेबाजी का मौक़ा मिल रहा है। मैं लगातार उनसे बात करता हूं और उनसे बहुत कुछ साझा करता हूं। मैं अपने माइंडसेट और अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत स्पष्ट हूं और मेरा लक्ष्य बस यही है कि जब भी और जहां भी मुझे मौका मिले, मैं बहुत फ़ोकस से खेलूंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।”

अभिषेक के लिए यह आईपीएल अब तक सपनों सरीखा जा रहा है और उन्होंने अब तक सात मैचों में 216 के स्ट्राइक रेट और 37 की औसत से 18 चौकों और 24 छक्कों के साथ 257 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने सात मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और वह प्ले ऑफ में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मैच के दौरान रिकॉर्ड तोड़ रन बने। इसके नायक एसआरएच के दोनों सलामी बल्लेबाज़ रहें, जिन्होंने पहले छह ओवर में ही विश्व रिकॉर्ड 125 रनों की साझेदारी कर मैच को शुरूआत में ही एचआरएच की ओर मोड़ दिया। ट्रैविस हेड ने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया, वहीं दूसरी ओर साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी केवल 12 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों के साथ 46 रन बनाए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए