Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

हरियाणा

'किसी से कम नहीं हैं बेटियां', झज्जर की प्रख्या ने UPSC में हासिल किया 265 वां रैंक, 5वें प्रयास में सफलता की प्राप्त

07 मार्च, 2026 07:51 PM

झज्जर : झज्जर जिले के बादली क्षेत्र की बेटी प्रख्या ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 265वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रख्या ने पांचवें प्रयास में यह सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार किया। जैसे ही शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परिवार और पूरे बादली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने प्रख्या की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। 

सफलता के बाद प्रख्या ने कहा कि मेहनत और धैर्य ही किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता होता है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को भी खुला आसमान देना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की और हर असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ती रहीं। 

प्रख्या की इस उपलब्धि पर उनके पिता रामवीर, माता सुशीला और दादा जिले सिंह ने खुशी जाहिर की। परिवार का कहना है कि बेटी ने पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है और जब वह गांव आएंगी तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रख्या के पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और उन्होंने भी इस सफर में पूरा सहयोग दिया। प्रख्या ने बताया कि अप्रैल 2024 में घोषित यूपीएससी परिणाम में उन्हें 584वां रैंक मिला था, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थीं। बेहतर रैंक पाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवा ज्वाइन नहीं की और फिर से तैयारी शुरू कर दी। पहले जहां वह करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। 

वहीं बाद में अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर 12 से 14 घंटे तक कर दिया। इसी लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने इस बार 265वां रैंक हासिल किया। प्रख्या का कहना है कि उनका सपना शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना था। वह चाहती हैं कि उन्हें होम कैडर मिले, लेकिन जो भी कैडर मिलेगा। उसमें पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर देश और समाज की सेवा करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव