Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

राष्ट्रीय

किसानों की आय और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: लोकसभा में बोले शिवराज सिंह चौहान

17 मार्च, 2026 07:26 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा में कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने खेती को अधिक लाभकारी और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया है।

तंबाकू के बजाय नकदी फसलों को बढ़ावा

शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार तंबाकू जैसी हानिकारक फसल के स्थान पर किसानों को लाभकारी विकल्प उपलब्ध करा रही है। जिन क्षेत्रों में तंबाकू की खेती होती है, वहां हाइब्रिड मक्का, मिर्च, शकरकंद, कपास, आलू, चिया, फीड बीन, लोबिया, रागी, रेड ग्राम, गन्ना, सोयाबीन, ज्वार और मूंगफली जैसी फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसानों की आय सुरक्षित रह सके।

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से बढ़ेगी आमदनी

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में अधिकांश किसानों के पास छोटी जोत है, ऐसे में एक ही फसल पर निर्भर रहना जोखिम भरा होता है। इसे देखते हुए सरकार ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग के मॉडल विकसित किए हैं। इन मॉडलों में अनाज, सब्जियां, फल, पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन और कृषि वानिकी जैसी गतिविधियों को एक साथ अपनाकर सालभर स्थिर आय सुनिश्चित की जा सकती है।

एमएसपी पर ऐतिहासिक खरीदी का दावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गेहूं, धान, दलहन और तिलहन सहित प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सीजन में MSP पर ऐतिहासिक खरीदी हो रही है। खासकर तुअर, मसूर और उड़द जैसी दलहन फसलों के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है कि पंजीकरण कराने वाले किसानों की पूरी उपज खरीदी जाएगी।

फसल बीमा योजना में बड़े सुधार

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब यदि किसी एक किसान की फसल को नुकसान होता है, तो भी उसे मुआवजा मिलेगा। साथ ही, उपज के आंकड़े आने के बाद 21 दिनों के भीतर बीमा राशि का भुगतान अनिवार्य किया गया है। यदि भुगतान में देरी होती है, तो बीमा कंपनियों और संबंधित राज्य सरकारों को 12% ब्याज के साथ राशि देनी होगी।

‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ पर सख्ती

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” के संकल्प के तहत योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि रक्षक पोर्टल और अन्य डिजिटल माध्यमों से शिकायतों की निगरानी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

डीबीटी से किसानों को सीधा लाभ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई राज्यों में किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से फसल बीमा की बड़ी राशि सीधे भेजी गई है। यह सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट