Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा • Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला • दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड • रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल • ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह • गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’ • अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

राष्ट्रीय

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

25 नवंबर, 2026 11:06 AM

धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में मंगलवार को देव दीपावली का भव्य आयोजन हुआ। लाखों दीयों की रोशनी से गंगा के घाट जगमगा उठे और पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अद्भुत नजारे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।

पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।” उन्होंने काशी की देव दीपावली की तस्वीरें भी शेयर कीं।

सुबह से ही घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा के धनुषाकार घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। “हर-हर महादेव” और “हर-हर गंगे” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुबह की हल्की ठंड भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पवित्र स्नान किया, सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर गंगा स्नान का सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था। सुबह होते-होते प्रमुख घाटों पर भीड़ और बढ़ गई। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही एक महीने तक चलने वाले कार्तिक स्नान का समापन भी हो गया।

मंदिरों में भी लगी भक्तों की कतारें
गंगा स्नान और दान के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ, बाबा काल भैरव और मां अन्नपूर्णा के मंदिर पहुंचे। प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने देवालयों में मत्था टेककर परिवार के कल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। घाटों से लेकर मंदिरों तक दिनभर धार्मिक उत्साह बना रहा।

धार्मिक महत्व और प्रशासनिक इंतजाम
ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-ध्यान के बाद भगवान के समक्ष धूप-दीप अर्पित करने की परंपरा है। इस दिन आंवला, अन्न, गर्म वस्त्र और दक्षिणा का दान विशेष फलदायी माना जाता है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने घाटों और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व यातायात की विशेष व्यवस्था की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म में 2 महिलाएं भी गिरफ्तार, रात 3 बजे कैफे में कांड

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर