Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

काशीवासियों ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की सराहना की, विश्वनाथ धाम पुनर्निर्माण को बताया ऐतिहासिक

10 जून, 2025 01:46 PM

प्रधानमंत्री पद पर रहते नरेंद्र मोदी को 11 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र एवं दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्‍होंने कहा मोदी जी के नेतृत्‍व में पूरे देश में चौतरफा विकास हुआ है। वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

 पहले मंदिर में जाने के लिए तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ता था

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प एक ऐतिहासिक परिवर्तन के रूप में सामने आया है। वर्ष 2017-2018 के बीच इस भव्य परियोजना की नींव रखी गई। एक घनी आबादी के बीच में बसे काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने के लिए पहले तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ता था, जहां तक पहुंचना बेहद कठिन और असुविधाजनक होता था। संकरी गलियों में पानी भराव और गंदगी जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन जब पीएम मोदी ने इस स्थान के पुनर्विकास का संकल्प लिया, तो बहुत ही परिवर्तन हुआ।”

विश्वनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए दिव्य वातावरण में परिवर्तित हो चुका है

विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, “इस पूरे प्रोजेक्ट का उद्घाटन 13 दिसंबर 2021 को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने किया। विश्वनाथ धाम आज आधुनिक सुविधाओं से युक्त, श्रद्धालुओं के लिए सहज और दिव्य वातावरण में परिवर्तित हो चुका है। अब यहां रोज़ाना हजारों की संख्या में भक्तगण आकर दर्शन-पूजन करते हैं और हर दिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम अब भारत के मंदिरों के नवीनीकरण और विकास का पहला प्रभावशाली मॉडल बन चुका है। इस परियोजना से प्रेरित होकर देशभर के कई मंदिरों में कॉरिडोर और धाम विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। इस परिवर्तन में प्राचीनता और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यह धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान बन चुका है।”

विश्वनाथ कॉरिडोर की वजह से यह क्षेत्र पूरी तरह से बदल चुका है

दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु रितिका अग्रवाल ने बताया, “विश्वनाथ कॉरिडोर की वजह से यह क्षेत्र पूरी तरह से बदल चुका है। पीएम मोदी की वजह से यहां की सुंदरता बढ़ी है। पहले हम भगवान के दर्शन करके चले जाते थे, लेकिन अब यहां पर हम समय गुजारते हैं।” श्रद्धालु कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया, “काशी विश्वनाथ में कई बेहतरीन परिवर्तन हुआ है। पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में बहुत परिवर्तन हुआ है। वाराणसी का बहुत विकास हुआ है।”

वाराणसी में दिखता है विकास का अद्भुत नजारा

श्रद्धालु विकास तिवारी ने बताया, “पिछले 11 साल में वाराणसी में बहुत परिवर्तन आया है। पूरे देश में सकारात्मक बदलाव आया। वहीं, विश्वनाथ मंदिर में जहां पहले 1,000 लोगों को दर्शन करने में परेशानी आती थी, वहीं अब एक लाख लोग भी आसानी से दर्शन कर ले रहे हैं। महाकुंभ में भी लोगों ने इसे महसूस किया।”

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन