Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार • एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार • एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन • एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त • बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे • करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी • गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद • एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

सेहत

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

01 अक्टूबर, 2026 12:06 PM

करौंदा (कैरिसा कैरंडास) एक छोटा, कांटेदार और बहुत ही उपयोगी पौधा है। यह स्वाद में खट्टा होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी खूबियों के बारे में जानकारी साझा की है।

करौंदे का पौधा आमतौर पर करीब 8 से 12 फीट तक ऊंचा हो सकता है। इसकी सबसे खास पहचान इसकी मजबूत कांटेदार शाखाएं हैं। पौधे की पत्तियां छोटी, मोटी और एक-दूसरे के विपरीत दिशा में लगी होती हैं। इसे खेतों, बगीचों और घरों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से भी लगाया जाता है।

करौंदे में छोटे और सुगंधित सफेद फूल खिलते हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। इसमें फूलों के बाद छोटे फल लगते हैं। शुरुआत में ये फल हरे रंग के होते हैं, लेकिन पकने के साथ इनका रंग लाल से लेकर बैंगनी-काला तक हो जाता है। पकने के बाद करौंदे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है।

करौंदा भारतीय रसोई में भी अपनी अलग जगह रखता है। इसके फलों से स्वादिष्ट अचार, जैम और जेली बनाई जाती है। कई जगहों पर इसे सब्जियों और अलग-अलग पारंपरिक व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका खट्टा और हल्का कसैला स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है। इसे कुछ लोग पकने पर ताजा भी खाते हैं।

वहीं, पोषण की बात करें तो करौंदे के फलों में आयरन और विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। आप इसे अचार, सब्जी, चटनी या किसी भी अन्य तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

करौंदे की एक और खासियत यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और यह आसानी से पनप सकता है। इसकी कांटेदार संरचना इसे प्राकृतिक बाड़ के लिए उपयोगी बनाती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

कमर दर्द और सर्वाइकल से हैं परेशान? रोज करें अर्धचक्रासन, मिलेगा आराम

कमर दर्द और सर्वाइकल से हैं परेशान? रोज करें अर्धचक्रासन, मिलेगा आराम

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका