Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

कमिंस को पछाड़ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा

19 दिसंबर, 2023 04:15 PM

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें से 216 भारतीय और 116 विदेश प्लेयर्स हैं। आज की नीलामी में मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। स्टार्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। हालांकि स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भी पूरी कोशिश के लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। इसके साथ ही स्टार्क ने पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहेल सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ की बोली लगाकर कमिंस को अपनी टीम में शामिल किया है।

बता दें कि IPL 2024 की नीलामी में इन दो ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मिचेल स्टार्क जहां 24.75 करोड़ के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं, पैट कमिंस 20.5 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले इस लिस्ट में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम शामिल था। सैम करन को  IPL 2023 की नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब मिचेल स्टार्क सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि पैट कमिंस इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

पढ़ें किसे किसने खरीदा

  • रॉवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा।
  • हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल ने 4 करोड़ में खरीदा
  • ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा।
  • श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइज 1.5 करोड़ में खरीदा।
  • न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर बल्लेबाज रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा है।
  • शार्दुल ठाकुर को CSK ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • अफगानिस्तान के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटन्स ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा।
  • पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा
  • 11.75 करोड़ में पंजाब किंग्स के हुए हर्षल पटेल।
  • डेरेल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • क्रिस बोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा।
  • ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम में किया शामिल।
  • केएस भरत को KKR ने 50 लाख रुपए में खरीदा।
  • अल्जारी जोसेफ को RCB ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • उमेश यादव को गुजरात टाइटन्स ने 5.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.4 करोड़ में खरीदा।
  • मिचेल स्टार्क को KKR ने रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
  • जयदेव उनादकट को SRH ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर