Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक ट्रंप ने ग्रीनलैंड रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

सेहत

कमर दर्द और सर्वाइकल से हैं परेशान? रोज करें अर्धचक्रासन, मिलेगा आराम

23 सितंबर, 2026 11:59 AM

आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करना, लगातार मोबाइल या लैपटॉप देखना और गलत पोश्चर में रहने की आदत आम हो गई है। इसका सीधा असर हमारी रीढ़, गर्दन और पीठ पर पड़ सकता है। ऐसे में योग के कुछ आसान शरीर को स्ट्रेच करने और रीढ़ की लचक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है अर्धचक्रासन। अर्धचक्रासन में शरीर को पीछे की ओर हल्का मोड़ा जाता है। देखने में यह आसन आसान लग सकता है, लेकिन इसे करते समय शरीर का संतुलन और सही तकनीक बेहद जरूरी है। नियमित और सही तरीके से अभ्यास करने पर यह रीढ़ की लचक को बेहतर करने के साथ पीठ और उससे जुड़ी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अर्धचक्रासन के अभ्यास का पीठ, कंधे और रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों पर असर होता है। इससे इन मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद मिल सकती है। शरीर का पोश्चर बेहतर बनाए रखने के लिए भी मजबूत पीठ जरूरी होती है।
इसके अलावा यह आसन शरीर में खिंचाव और सक्रियता का एहसास कराता है। अर्धचक्रासन को सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस में भी फायदेमंद माना जाता है। नियमित योगाभ्यास के साथ इसे शामिल करने से शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

हर योग की तरह इसमें भी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। अगर आपको चक्कर आते हैं या चलते-फिरते लड़खड़ाने की समस्या है तो इस आसन को करने से बचें। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मरीजों को भी पीछे झुकते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, धीरे-धीरे और डॉक्टर की सलाह पर ही इसे करें। यदि आप यह आ सर कर भी रहे हैं तो किसी भी तरह की असहजता, दर्द या चक्कर महसूस हो तो तुरंत आसन रोक दें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

दिल को रखना है मजबूत तो अपनाएं ये योगासन

दिल को रखना है मजबूत तो अपनाएं ये योगासन

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!