Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

कप्तानी का फैसला सिलेक्टर करेंगे

02 जुलाई, 2024 04:21 PM

ब्रिजटाउन: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने टी-20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद अगले प्लान पर भी बात की। जय शाह ने अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य बनाया है। जय शाह ने कहा, मैं चाहता हूं कि भारत सभी खिताब जीते। जिस तरह से यह टीम आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। टीम का मार्गदर्शन करने के लिए सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। संभावित कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या के भविष्य के बारे में सवालों का जवाब देते हुए, जय शाह ने विश्व कप में पांड्या के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, कप्तानी पर फैसला चयनकर्ता करेंगे।

हार्दिक ने खुद को साबित किया है और हमें उनकी क्षमताओं पर भरोसा है। बीसीसीआई विजयी टीम के भारत लौटने पर उनके लिए सम्मान समारोह की योजना बना रहा है। कप्तानी के अन्य दावेदारों में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे है। हेड कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद श्रेयस अय्यर हो सकते हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाया।

श्रीलंका दौरे से कार्यभार संभालेंगे नए कोच

ब्रिजटाउन। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच इस महीने के आखिर में श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज के साथ टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद किसके नाम पर मुहर लगी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम की अटकलें लगाई जा रही है। क्रिकेट सलाहकार समिति ने गंभीर और भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन के इंटरव्यू लिए हैं। शाह ने कहा कि एक चयनकर्ता की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी। शाह ने कहा, कोच और चयनकर्ता की नियुक्ति जल्दी ही होगी।

सीएसी ने दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए हैं और मुंबई जाने के बाद जो उनका फैसला होगा, हम उस पर अमल करेंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण जाएंगे, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से ही जुड़ेगा। भारतीय टीम 27 जुलाई से तीन टी-20 और तीन वनडे खेलने श्रीलंका जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए