Sunday, May 24, 2026
BREAKING
कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने देश को संकट में धकेला: सैलजा हरियाणा विजन-2047 : हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल और सीवरेज, मुख्यमंत्री ने दिए आधुनिक जल प्रबंधन के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाल्मीकि मंदिर में ग्रहण किया प्रसाद, इलेक्ट्रिक बस में सफर कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश शिमला में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बगीचे में मिले 2185 पौधे

पंजाब

कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा

24 मई, 2026 09:16 PM

कपूरथला : कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार रात करीब 9:30 बजे कैदियों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल को जेल भेजा गया। जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर तुरंत कार्रवाई की गई। कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई और न ही कोई कैदी जेल से फरार हो पाया। उन्होंने कहा, "जेल प्रशासन के साथ मिलकर हमने कानून-व्यवस्था की स्थिति को काबू में किया। छत पर चढ़े कैदियों को नीचे उतारने में सफलता मिली। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ और कोई कैदी भाग नहीं पाया।"


एसएसपी गौरव तूरा ने आगे बताया कि यह घटना केवल जेल के ब्लॉक नंबर-4 तक सीमित थी। इससे पहले ब्लॉक नंबर-4 में कैदियों के बीच आपसी झड़प हुई थी। इस दौरान तीन कैदी घायल हुए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की गिनती लगातार की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कैदी जेल परिसर में सुरक्षित हैं। जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जेल प्रशासन तथा पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी रख रहे हैं।


कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। कुछ कैदियों ने उत्तेजना में छत पर चढ़कर हंगामा किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को सतर्क होकर कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में बड़ा हादसा, लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में बड़ा हादसा, लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से किया सम्मानित

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से किया सम्मानित

गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्देनज़र 26 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया

पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्देनज़र 26 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा