Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

शिक्षा

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

21 जून, 2026 12:26 PM

मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देखने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 3 मई को हुए इम्तिहान के रद्द होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज यानी 21 जून 2026 को NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है। पिछली बार पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भरोसे को जो ठेस पहुंचाई थी, उससे सबक लेते हुए इस बार एनटीए ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं जो शायद ही पहले कभी देखे गए हों। हालात ये हैं कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है।

इस बार पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों से प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। देश भर के 5440 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख अड़तीस हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। नकल और किसी भी तरह की धांधली को जड़ से खत्म करने के लिए 51 हजार से ज्यादा जैमर भी लगाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस महा-इम्तिहान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

शिमला पहुंची नीट की उम्मीदवार दीक्षा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि नीट री-एग्जाम को लेकर मैं थोड़ा परेशान और डरी हुई हूं। मेहनत करने वाले छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिलना चाहिए। लेकिन दोबारा पढ़ाई करना और लगातार उसी स्तर की तैयारी बनाए रखना बहुत मुश्किल है। अब बस यही उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी जाए। बता दें कि यह बयान नीट री-एग्जाम को लेकर छात्रों की चिंता और मानसिक दबाव को दिखाता है।

एनटीए ने एक सख्त ड्रेस कोड लागू किया है जिसे मानना सबके लिए जरूरी है। लड़के और लड़कियां, दोनों के लिए साफ हिदायत है कि वे हल्के रंग के और आधी बांह वाले साधारण कपड़े पहनकर आएं। पैरों में सिर्फ चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनने की ही इजाजत है। भारी कपड़े, पूरी बांह की शर्ट, जूते या बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर आना सख्त मना है। इसके साथ ही किसी भी तरह की जूलरी जैसे अंगूठी, कान की बाली, नेकलेस या ब्रेसलेट पहनकर न जाएं। ये सभी नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि सिक्योरिटी चेक जल्दी हो सके और एग्जाम में पूरी तरह से ईमानदारी बनी रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: भाषाओं की दूरी मिटाकर ज्ञान और सूचना को जोड़ने वाला सेतु

अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षक दिवस : ज्ञान, संस्कार और विवेक से भविष्य के भारत का निर्माण

शिक्षक दिवस : ज्ञान, संस्कार और विवेक से भविष्य के भारत का निर्माण

आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में

आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में

'हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर' से छोटे कारोबारियों को मिलेगी नई ताकत, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : सीएआईटी

'हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर' से छोटे कारोबारियों को मिलेगी नई ताकत, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : सीएआईटी

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”