Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

शिक्षा

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

11 सितंबर, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली भूदान आंदोलन के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल, एस. जयशंकर और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, "आचार्य विनोबा भावे का जीवन त्याग, साधना और लोकसेवा का अद्भुत उदाहरण रहा। महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की और आगे चलकर ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता, अहिंसा तथा सामाजिक पुनर्निर्माण को अपने जीवन का प्रमुख ध्येय बनाया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भूमि के असमान वितरण और ग्रामीण समाज की समस्याओं को समझते हुए ‘भूदान आंदोलन’ की शुरुआत की। उनका प्रयास था कि भूमिसंपन्न लोग स्वेच्छा से अपनी भूमि का एक हिस्सा भूमिहीन परिवारों को दें, ताकि समाज में आर्थिक असमानता कम हो और वंचित लोगों को सम्मानजनक जीवन का अवसर मिले। आगे चलकर यह पहल एक व्यापक ‘भूदान-ग्रामदान आंदोलन’ के रूप में विकसित हुई।"

ओम बिड़ला ने आगे कहा, "विनोबा भावे का विश्वास था कि सामाजिक परिवर्तन केवल कानून और सत्ता के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यक्ति के हृदय परिवर्तन और स्वैच्छिक सहयोग से भी संभव है। इसी विचार के साथ उन्होंने देशभर में पदयात्राएँ कीं और लोगों को अहिंसा, सहयोग, त्याग तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। सत्य, अहिंसा, आत्मानुशासन और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाकर समाज में समानता और न्याय की नई चेतना जगाने वाले महान विचारक, गांधीवादी चिंतक और भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उनका सादर स्मरण।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सुधारक, 'भूदान आंदोलन' के प्रणेता, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन करता हूं। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव हम सबका पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।"

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले, गांधीवादी, भूदान आंदोलन के नेता और भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। अहिंसा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका त्यागमय जीवन, विचार और निःस्वार्थ समाज सेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, "भूदान आंदोलन के माध्यम से सामाजिक न्याय और करुणा का संदेश देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। त्याग, तपस्या और सेवा को जीवन का आधार बनाकर उन्होंने सामाजिक समरसता और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका सादगी एवं शुचिता से परिपूर्ण जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, ‘भारत रत्न’ आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर कोटिशः नमन। भूदान आंदोलन के माध्यम से भूमिहीनों के जीवन में आशा का संचार करते हुए आपने सामाजिक समरसता, समानता और स्वैच्छिक त्याग की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। आपका जीवन और चिंतन हमें सेवा, करुणा तथा सर्वजन कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 'भूदान आंदोलन के प्रणेता,' भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर सादर नमन। उनके अहिंसावादी विचार, जनकल्याण की भावना और भारत को सशक्त बनाने का अटूट संकल्प सदैव हम सभी को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "भूदान आंदोलन के प्रणेता, भारत रत्न से सम्मानित आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भूमिहीनों के अधिकारों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक चेतना जागृत की, वह युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण में हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता, भारत रत्न, आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ उन्होंने सामाजिक समानता के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार लोककल्याण की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।"

Have something to say? Post your comment