Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’ • विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा • आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल • विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका • हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर • गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य • बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान • तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री • सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान

10 नवंबर, 2026 11:13 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत देश के सबसे स्वच्छ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।

‘स्वच्छता की नई पहल’ थी इस वर्ष की थीम

‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ विषय पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहरों को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष के पुरस्कार पिछले एक दशक में शहरों और राज्यों की सामूहिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हासिल की गई प्रगति को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं।

73 शहरों से बढ़कर 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंचा सर्वेक्षण

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के प्रमुख स्वच्छता मूल्यांकन कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण का दायरा लगातार बढ़ा है। वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत 73 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से हुई थी, जबकि नवीनतम संस्करण में 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नागरिकों की प्रतिक्रिया को अधिक महत्व देने, शहरी नदी तटों, समुद्र तटों और जल निकायों के मूल्यांकन का दायरा बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा खुले में शौच और खुले में पेशाब की रोकथाम, पर्यटन एवं विरासत स्थलों की स्वच्छता तथा विद्यालयों में व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी पहलों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों पर हुआ मूल्यांकन

स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण में शहरी स्थानीय निकायों का मूल्यांकन 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर किया गया। इनमें कचरे का पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रत्यक्ष स्वच्छता, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, मल-कीचड़ निष्कासन सेवाओं का मशीनीकरण, संस्थागत व्यवस्था एवं इकोसिस्टम को मजबूत करना, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी, सफाई कर्मचारियों का समग्र कल्याण तथा नागरिकों की प्रतिक्रिया एवं शिकायतों का निवारण शामिल रहे।

3,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने किया जमीनी निरीक्षण

सर्वेक्षण के तहत देशभर में 3,000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर जमीनी आकलन किया। इस दौरान वास्तविक समय में जीपीएस आधारित निगरानी की मदद भी ली गई। साक्ष्य प्रस्तुत करने से लेकर उनके सत्यापन तक पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी रखी गई। इसके साथ ही प्रत्येक चरण में कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।

‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत 224 शहरों को जोड़ा गया

इस वर्ष के पुरस्कारों में ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस पहल में 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 70 मार्गदर्शक शहरों तथा 191 सहभागी शहरों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य शहरों के बीच आपसी अनुभव और स्वच्छता से जुड़ी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करके शहरी अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार लाना है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 27 सितंबर, 2025 को इस पहल की शुरुआत की थी। इसे शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला मार्गदर्शन एवं परस्पर सीखने का कार्यक्रम बताया गया है। इसकी शुरुआत के अवसर पर सभी मार्गदर्शक और सहभागी शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

सहभागी शहरों के स्वच्छता प्रदर्शन में दर्ज हुआ सुधार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 और 2025 के बीच सहभागी शहरों के प्रमुख स्वच्छता संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। नवीनतम संस्करण में भी इन शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रत्यक्ष स्वच्छता के मानक पर प्रदर्शन वर्ष 2024 के 48% से बढ़कर 70% हो गया है। इसी तरह घर-घर कचरा संग्रहण का स्तर 52% से बढ़कर 74% तक पहुंच गया है।

कचरा पृथक्करण और प्रयुक्त जल प्रबंधन में भी प्रगति

सहभागी शहरों ने अन्य प्रमुख स्वच्छता मानकों पर भी सुधार किया है। स्रोत पर कचरे का पृथक्करण 16% से बढ़कर 30%, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 11% से बढ़कर 38%, प्रयुक्त जल प्रबंधन 32% से बढ़कर 53% और स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी 48% से बढ़कर 66% हो गई है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों के मार्गदर्शन और अनुभव साझा करने से सहभागी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिक सेवाओं में सुधार हुआ है।

11 नवंबर को घोषित होंगे पुरस्कार विजेता शहर

स्वच्छता के प्रति समर्पित प्रयासों, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता के साथ एक वर्ष की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 11 नवंबर, 2026 को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार विजेता शहरों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों की उपलब्धियों को पहचान मिलेगी और अन्य शहरों को भी स्वच्छता के प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य

बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य

बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य

'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित