Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस विस्फोटक ऑलराउंडर ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

02 जून, 2025 12:30 PM

Cricket: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल के मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे वर्ल्ड कप (2015 और 2023) जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उन्होंने तत्काल प्रभाव से 50 ओवर के फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वे टी20 इंटरनेशनल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

मैक्सवेल ने फ़ाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा, “मैंने (चयनकर्ताओं के अध्यक्ष) जॉर्ज बेली के साथ बातचीत की और उनसे पूछा कि आगे के बारे में उनके क्या विचार हैं। हमने 2027 विश्व कप के बारे में बात की और मैंने उनसे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें सफल हो पाऊंगा, अब समय आ गया है कि मेरी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों के लिए योजना बनाई जाए ताकि वे इस टीम आककर टीम को आगे ले जाएं। उम्मीद है कि उन्हें उस भूमिका को बनाए रखने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

मैक्सवेल ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि अगर मुझे लगता है कि मैं अपनी टीम के लिए बराबर योगदान दे रहा हूं तो मैं कभी भी वनडे से अलग नहीं होता। लेकिन मैं स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था”। बता दें कि मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 126 है जो वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे अधिक है, वे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल से पीछे हैं। मैक्सवेल ने वनडे से रिटायरमेंट वाले फैसले को लेकर कहा कि, “मुझे लगा कि मैं टीम को थोड़ा निराश कर रहा हूं क्योंकि शरीर परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं कर ही थी। मैंने (चयनकर्ताओं के अध्यक्ष) जॉर्ज बेली के साथ बातचीत की और इस फैसले पर पहुंचा हूं।”

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक जड़े। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 201 रनों की नाबाद पारी रही, जो वनडे इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है। इस पारी में मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को 91/7 के स्कोर से उबारकर जीत दिलाई थी, जो एक चमत्कारी प्रदर्शन था। मैक्सवेल ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और अपने करियर में 72 विकेट हासिल किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव