Friday, September 25, 2026
BREAKING
• 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी • 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर • बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय • एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

सेहत

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

25 सितंबर, 2026 04:18 PM

हीमोग्लोबिन यानी एचबी रिपोर्ट में दर्ज एक संख्या भले ही छोटी लगे, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, तो इसे एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया में थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना, सिरदर्द और काम करने में जल्दी थक जाने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी एचबी रिपोर्ट को समझना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि एनीमिया का स्तर हर उम्र और वर्ग में एक जैसा नहीं होता। बच्चों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन की सीमा अलग-अलग हो सकती है। 6 से 59 महीने के बच्चों में एचबी का स्तर 10 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर होने पर हल्का एनीमिया, 7 से 9.9 ग्राम/डेसीलीटर होने पर मध्यम और 7 ग्राम/डेसीलीटर से कम होने पर गंभीर एनीमिया माना जाता है। वहीं 5 से 11 वर्ष के बच्चों में 11 से 11.4 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत होता है।


इसी तरह 12 से 14 वर्ष के बच्चों में 11 से 11.9 ग्राम/डेसीलीटर एचबी हल्के एनीमिया, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया की श्रेणी में आता है। 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में 11 से 11.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत माना जाता है।


गर्भवती महिलाओं के लिए एचबी की सीमा अलग होती है। 10 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 7 से 9.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 7 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया की श्रेणी में आता है। वहीं 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों में 11 से 12.9 ग्राम/डेसीलीटर हल्का, 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर मध्यम और 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम गंभीर एनीमिया का संकेत हो सकता है।


हालांकि, केवल एचबी की संख्या देखकर खुद से दवा शुरू करना सही नहीं है। एनीमिया के पीछे आयरन की कमी, विटामिन की कमी, रक्तस्राव, संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एचबी रिपोर्ट में स्तर कम आने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फलियां, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक सप्लीमेंट शामिल किए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

कमर दर्द और सर्वाइकल से हैं परेशान? रोज करें अर्धचक्रासन, मिलेगा आराम

कमर दर्द और सर्वाइकल से हैं परेशान? रोज करें अर्धचक्रासन, मिलेगा आराम

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका

दिल को रखना है मजबूत तो अपनाएं ये योगासन

दिल को रखना है मजबूत तो अपनाएं ये योगासन

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान