Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

एफिल से ऊंचे इरादे, निशाने पर लगेगा तीर

17 जुलाई, 2024 12:23 PM

नई दिल्ली: भारत ने पहली बार 1988 के सियोल ओलंपिक्स में आर्चरी में हिस्सा लिया था। उसके बाद से देश में कई तीरंदाजों ने उम्मीदें जगाईं, लेकिन दुनिया भर में कई प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलताओं के बावजूद ओलंपिक्स में इस खेल में भारत का खाता नहीं खुल सका। इस बार पेरिस में भारत के छह तीरंदाज उतरेंगे। एक बार फिर वही सवाल होगा कि क्या इस बार भारतीय तीर निशाने पर लगेगा। दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय का यह चौथा ओलंपिक्स है। 40 साल के तरुणदीप ने पहली बार 2004 एथेंस ओलंपिक्स में हिस्सा लिया था। प्रवीण जाधव ने तोक्यो ओलंपिक्स में भी हिस्सा लिया था और मिक्स्ड टीम इवेंट में दीपिका के साथ क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचे थे। दीपिका ने इंडिविजुअल इवेंट में भी क्वॉर्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

मेंस टीम इवेंट में भी भारत ने अंतिम-8 में जगह बनाई थी। इस बार आगे बढऩे की बारी है। 22 साल के धीरज बोम्मादेवरा ने इस साल वल्र्ड कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतकर उम्मीदें जगाई हैं। इसी तरह 18 साल की भजन कौर तुर्की में ओलंपिक्स क्वॉलिफायर में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। धीरज और भजन से मेडल की उम्मीदें होंगी। हालांकि, ओलंपिक्स का चैलेंज थोड़ा अलग और अधिक कठिन होगा। वहां परंपरागत रूप से सबसे तगड़ी टीम साउथ कोरिया के अलावा मेजबान फ्रांस, अमरीका, ब्राजील, इटली, तुर्की से भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी।

भारतीय टीम

मेंस— तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव
वूमंस— दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भकत
प्रतियोगिता— 25 जुलाई से चार अगस्त तक
इवेंट— 5 (मेंस इंडिविजुअल+टीम, वूमंस इंडिविजुअल+टीम, मिक्स्ड टीम)
प्रतिभागी— 53 देशों के 128 (64 मेंस, 64 वूमंस)
दांव पर मेडल— 15 (पांच गोल्ड, पांच सिल्वर, पांच ब्रॉन्ज)

खाता खुला, तो मेडल्स की झड़ी लग जाएगी

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। पेरिस में भारत का शुरुआती इवेंट आर्चरी ही होगा। आर्चरी में पांच मेडल इवेंट होंगे और सभी में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। इस मौके पर अभिषेक वर्मा ने बातचीत की। वल्र्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट (कंपाउंड आर्चरी) अभिषेक वर्मा भले ही इस बार ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छी बातें कही हैं। अभिषेक वर्मा ने कहा मुझे पूरा यकीन है कि खेलों के इस महाआयोजन में पदक का सूखा इस बार खत्म हो जाएगा। ओलंपिक में एक बार आर्चरी में खाता खुल गया, तो फिर आगे इस खेल में मेडल्स की झड़ी लग जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी