Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

एनसीआर में 19 मार्च को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से एक्यूआई में सुधार

17 मार्च, 2026 11:20 AM

नोएडा : भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के 7 दिनों का पूर्वानुमान के मुताबिक 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 18 मार्च को तापमान 18 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 के बीच रहेगा। 21 मार्च को हल्की बारिश के साथ सामान्य बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ हो सकता है। तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है। नोएडा के प्रमुख स्टेशनों में सेक्टर-125 में 162, सेक्टर-62 में 126, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 147 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के स्टेशनों में इंदिरापुरम में 138, लोनी में 180, संजय नगर में 119 और वसुंधरा में 149 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के कुछ प्रमुख स्थानों में अलीपुर में 123, अशोक विहार में 136, आया नगर में 124, बवाना में 155, बुराड़ी क्रॉसिंग में 112, कैंट एरिया में 121, चांदनी चौक में 130, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 126, मथुरा रोड में 111 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 126 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
इन आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच (मध्यम/येलो जोन) में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में बेहतर स्थिति को दर्शाता है। पिछले कुछ दिनों में साफ मौसम और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 19 मार्च से होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और बेहतर कर सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी संवेदनशील लोगों बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों—को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम के इस बदलाव से जहां तापमान में हल्की गिरावट और राहत मिलेगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में भी सुधार जारी रहने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना