Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर • विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

मनोरंजन

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

28 नवंबर, 2026 04:30 PM

मुंबई : 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में एक के बाद एक हिट गाने देने वाले गायक कुमार सानू ने अपने करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए और इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

उस समय गानों की रिकॉर्डिंग आज की तरह आसान नहीं थी। संगीतकारों, गायकों और पूरी टीम को स्टूडियो में घंटों मेहनत करनी पड़ती थी। ऐसे में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। अब कुमार सानू ने इस रिकॉर्ड के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि आखिर उस दौर में इतने कम समय में इतने सारे गाने रिकॉर्ड करना कैसे संभव हुआ।

कुमार सानू ने यह दिलचस्प किस्सा समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान सुनाया। वह इन दिनों अपने नए गाने 'सुनियो जरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एक दिन में 28 गाने कैसे रिकॉर्ड किए तो उन्होंने अपनी तेजी से गाना सीखने और उसे तुरंत गाने की क्षमता को इसका श्रेय दिया।

कुमार सानू ने बताया, ''लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आपने 28 गाने कैसे गाए? मैं बहुत तेजी से गाने वाला गायक हूं। मैं किसी भी गाने को बहुत जल्दी पकड़ लेता हूं। यह भगवान का दिया हुआ तोहफा है और माता-पिता का आशीर्वाद है। मैं गाने को बहुत जल्दी समझता हूं और उतनी ही जल्दी उसे गा भी लेता हूं। मैं एक दिन में 12, 10 और 15 गाने तक रिकॉर्ड करता था। यह मेरा अंदाज था। जब कोई कलाकार आगे बढ़ने लगता है तो हर कोई उसके पीछे भागता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैं किसी को मना नहीं करना चाहता था। किसी को जल्दी होती थी, तो किसी की शूटिंग गाने की रिकॉर्डिंग की वजह से रुकी होती थी।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरे लिए किसी काम के लिए मना करना मुश्किल नहीं था। मैं हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते आया हूं और अपने स्वभाव को बदलना मेरे लिए संभव नहीं है। इस वजह से मुझे कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की। मैं अपना स्वभाव नहीं बदल सकता, इसलिए अपनी तरह से आगे बढ़ता रहा।''

कुमार सानू ने उस दिन का किस्सा भी बताया, जब उन्हें 40 दिनों के अमेरिका दौरे पर रवाना होना था। उन्होंने कहा, ''उस दिन मुझे 40 दिनों के लिए अमेरिका जाना था। सभी लोग परेशान थे। उन्हें लग रहा था कि अगर मैं 40 दिनों के लिए चला गया तो उनकी फिल्मों की शूटिंग रुक जाएगी। मैंने अपने सेक्रेटरी से कहा कि सभी को फोन करो और एक-एक करके स्टूडियो बुलाओ। मैं यहीं बैठकर सबके गाने रिकॉर्ड कर दूंगा। वह मेरा अपना स्टूडियो था, इसलिए कोई परेशानी नहीं थी।''

उन्होंने कहा कि स्टूडियो में चाय-नाश्ते के साथ रिकॉर्डिंग का काम चलता रहा। उनके लिए एक गाना रिकॉर्ड करने में ज्यादा से ज्यादा 20 से 25 मिनट लगते थे। उन्होंने फिल्म 'आशिकी' के लोकप्रिय गाने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार' का उदाहरण देते हुए बताया कि इसे रिकॉर्ड करने में उन्हें महज नौ मिनट लगे थे।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान