Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश • शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट • 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले • 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित • टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो • न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6 • 26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

मनोरंजन

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

28 नवंबर, 2026 04:28 PM

धुरंधर जैसी धांसू फिल्म बनाने वाले आदित्य धर अब ब्रेक पर हैं और पत्नी यामी गौतम बेटे के साथ समय बिता रहे हैं। आदित्य ने पत्नी यामी के जन्मदिन पर कुछ खास तस्वीरों के साथ पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यामी को सबसे खूबसूरत इंसान और अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। इन तस्वीरों में कपल को रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। कुछेक तस्वीरों में बेटा भी साथ नजर आ रहा है। तस्वीरें देखने के बाद लग रहा है कि आदित्य फिल्म की सफलता के बाद परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हुए हैं।

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को बताया सबसे खूबसूरत औरत
आदित्य धर ने पत्नी यामी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैपी बर्थडे यामी, मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत औरत। तुम्हारी मुस्कान में कुछ ऐसा है जो न सिर्फ एक कमरे को बल्कि पूरी दुनिया को रौशनी से भर देती है। तुम ही मेरा घर, मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरी सबसे बड़ी समर्थक हो। और तुम वही हो इसने मुझे ऐसा इंसान बनाया। तुम जिस तरह से हमारे परिवार पर इतना प्यार लुटाती हो और जो भी काम करती हो उसमें अपना सब कुछ लगा देती हो। मैं तुम्हें ऐसे देखकर हर दिन हैरान हो जाता हूं।'

लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं आदित्य धर और यामी गौतम
आगे आदित्य ने लिखा कि मुझे नहीं पता तुम ये सब कैसे कर लेती हो, मुझे झेल लेती हो। तुम हमारी दुनिया में इतना प्यार और खुशिया लेकर आई हो। भगवान तुम्हें उसका हजार गुना वापस करे। सपने देखना कभी मत छोड़ना। हमेशा चमकती रहना। मैं जिंदगीभर तुमहरा हाथ थामे रखने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने और बार-बार तुम्हें प्यार करते रहने का वादा करता हूं।' यामी गौतम और आदित्य धर इंडस्ट्री की एक ऐसी जोड़ी है जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। हाल में एक इवेंट में आदित्य ने बताया था कि उनकी फिल्म धुरंधर से उनका जो सबसे फेवेरेट किरदार वो नर्स थी जो दूसरे पार्ट में नजर आई थी। ये सुनने के बाद यामी शर्म से लाल हो गई थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

आदित्य धर और यामी गौतम की लव स्टोरी
यामी और आदित्य की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से हुई थी। यामी ने फिल्म में एक अहम किरदार निभाया था। फिर अचानक साल 2021 में इनकी शादी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया। दोनों के सीक्रेट अफेयर के बारे में यामी ने एक बार बताया था कि फिल्म उरी की शूटिंग के दौरान उनके बीच कुछ नहीं था। लेकिन जब प्रमोशन के दौरान दोनों साथ आए तो रिश्ता दोस्ती में बदला और फिर प्यार में।

आदित्य धर और यामी गौतम की फिल्में
करीब दो सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यामी और आदित्य ने हिमाचल में साधारण तरीके से शादी की और तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। साल 2024 में एक्ट्रेस ने बेटे वेदविद को जन्म दिया। अब यामी घर और मां की जिम्मेदारी के साथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। फिल्म हक में उनके काम को पसंद किया गया। हाल में रिलीज हुई नई नवेली से वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं आदित्य फिलहाल ब्रेक पर हैं। जल्दी अपना नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान

'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान