Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं

01 अप्रैल, 2026 06:00 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस विषय पर स्वयं बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एंट्री टैक्स 12 चक्का गाड़ी पर बढ़ाया गया है, जो केवल 40 रुपए तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े टायर वाली गाडिय़ों पर ही बढ़ेगा। इस संबंध में विधायक रणधीर शर्मा ने शून्यकाल के दौरान सरकार द्वारा पहली अप्रैल से प्रदेश में बढ़ाए जा रहे एंट्री टैक्स से संबंधित सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि इस एंट्री का बोझ न केवल आम लोगों पर पड़ेगा, बल्कि इस मामले में पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती हैै और इसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह एंट्री टैक्स बहुत ज्यादा है।

टूटी सडक़ें नहीं हुई दुरुस्त
रीना कश्यप ने शून्य काल के दौरान सडक़ों से संबंधित विषय उठाया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पच्छाद में कई सडक़ मार्ग हैं, जो हिमाचल को हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कई सडक़ मार्गों को बीते वर्ष हुई बरसात में भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में कई मार्ग अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाए है। रीना कश्यप ने उचित कार्यवाही की गुहार लगाई।

जमीन का अधिग्रहण किया जाए
विधायक सुरेश कुमार ने दो स्कूलों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगवाणा में बच्चों की संख्या कम है और इसकी बिल्डिंग अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में स्पोर्टस होस्टल खोला जाए और कक्षाएं नियमित तरीके से शुरू की जाएं। साथ ही उन्होंने स्कूलों के साथ लगती जमीन के अधिग्रहण को लेकर सभी सरकार से आग्रह किया।

ज्यादातर गुल ही रहती है बिजली
विधायक रणधीर शर्मा ने श्रीनयनादेवी विधानसभा की बिलजी समस्या का मामला सदन में शून्य काल के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बार कट लग रहा है। मौसम खराब होते ही बिलजी चली जाती है और कई दिनों तक नहीं आती। फील्ड स्टाफ की भी कमी है। जब स्टाफ ही नहीं होगा तो इसकी रिपेयर कौन करेगा। रणधीर ने कहा कि जीरो आवर के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया जाएगा और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

स्पोटर्स हॉस्टल का मामला उठाया
विधायक लोकेंद्र कुमार ने रामपुर के दत्तनगर में स्पोटर्स हॉस्टल का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस हॉस्टल के लिए कोई पद स्वीकृत नहीं किए गए है जिससे युवाओं को नुकसान होगा। इसके लिए बजट एवं स्टाफ की व्यवव्था की जाए। इसे क्षेत्रिय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

भांग की खेती को पॉलिसी बनाएं
जनक राज ने भांग की खेती को वैध करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल और इससे बाहर अभी तक इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वर्तमान समय में जब प्रेदश आर्थिक संकट से जूझ रहा है यदि प्रदेश इस विषय पर पॉलिसी लाएगा तो इससे प्रदेश को काफी लाभ होगा।

सडक़ों को दान देते हैं जमीन
विधायक दीपराज ने कहा कि जो लोग सडक़ों के लिए अपनी जमीन गिफ्ट देते हैं, तो उन्हें बहुत आर्थिक परेशानी होती है। कोई ऐसी नीति बनाई जाए, जो सरकार के नाम जमीन गिफ्ट में देते हैं, उन्हें राहत मिले और गिफ्ट डीड के पैसे ना लगे। कई सडक़ों के पैसे मेंने जेब से भरे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध बिल राष्ट्रपति के पास पैंडिग हैं।

डैमेज घरों का दिया जाए मुआवजा
विधायक बिक्रम सिंह ने कहा कि पिछली बरसात में मेरे विधानसभा में बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं। डह किलोमीटर तक जमीन फट गर्द है। तीन घर हैं, उनका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। पक्के मकान डैमेज हुए हैं। यह लोग सराए में और दूसरे लोगों के घरों में ंरह रहे हैं, उनको कोई मुआवजा पैकेज नहीं मिला है। इसलिए इनका पैकेज रिलीज करें।

एसएमसी शिक्षकों को इनसाफ
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों को 14 वर्ष बाद इनसाफ मिला है। पहले चरण में 1400 अध्यापक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो अध्यापक इस परीक्षा में पास नहीं हुए, उनको फिर से मौका दिया जाए। साथ ही उन्हें पेपर उतीर्ण करने के लिए पांच प्रतिशत की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में एमएससी के इग्जाम सब डिवीजन क्षेत्र में करवाए जाएं। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगभग 14 वर्ष बाद निर्णय लिया गया कि इन अध्यापकों को एलडीआर के माध्यम से भरेंगे।

सुंदरनगर में सीवरेज सिस्टम बेहाल
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर में सीवरेज की व्यवस्था है। वह 1991 में की गई। अब इस शहर का विस्तार हुआ है और अब यह सीवरेज नालों में बह रही है, जिससे महामारी फैल सकती है। इस स्कीम को अपग्रेड किया जाए। शहर का 70 प्रतिशत क्षेत्र इससे जुड गया था। 30 प्रतिशत नहीं जुड़ पाया। भारत सरकार से इसके लिए स्वच्छ भारत के तहत पैसा मिल रहा है इसकी डीपीआर भारत सरकार को दी जाए। 50 साल पुरानी मल निकासी योजना, बीबीएमबी को भी निर्देश दिए जाएं, ताकि सीवरेज की गंदगी की निकासी सही तरह हो सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम