Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

पंजाब

एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़

01 अप्रैल, 2026 06:06 PM

पंजाब : पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का के पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जाहिए करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फुल्का का भाजपा के साथ जुड़ना सिख धर्म के लोगों का पीएम मोदी पर विश्वास को और मजबूत करता है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अधिवक्ता एच.एस. फुल्का ने भाजपा का दामन थामा। सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया, "सिख धर्म के लिए न्याय की लड़ाई निडर होकर लड़ने वाले एडवोकेट एच. एस. फुल्का, जिन्हें सिख समाज का हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।"


उन्होंने कहा, "फुल्का जैसे उच्च चरित्र वाले सिख व्यक्तित्व का भाजपा से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सच्चे मन से सिख धर्म और सिखी के लिए कार्य कर रही है और सच के सामने विरोधियों द्वारा फैलाए गए झूठ के भ्रम टूट रहे हैं। एडवोकेट एच. एस. फुल्का का पार्टी में शामिल होने पर दिल की गहराइयों से स्वागत।"


गौरतलब है कि एच.एस. फुल्का की पहचान सिर्फ एक वकील के रूप में नहीं, बल्कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने वाले एक मजबूत आवाज के रूप में रही है। उन्होंने कई दशकों तक कोर्ट में पीड़ितों का पक्ष रखा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया। इसी वजह से पंजाब और सिख समुदाय में उनका गहरा सम्मान है।


एच.एस. फुल्का पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं और विधायक भी रह चुके हैं। अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक रूप से एक नई शुरुआत की है। उनका भाजपा में शामिल होना राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट