Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

धर्मशाला में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष चिकित्सकों की जिला स्तरीय कार्यशाला

27 मार्च, 2026 08:17 PM

धर्मशाला : 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयुष अधिकारियों एवं चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर से आए लगभग 200 आयुष चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आयुष विभाग की भूमिका को जमीनी स्तर पर सशक्त करना रहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सूद ने प्रस्तुति के माध्यम से जिले में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक अभियान है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल और जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने अपने संबोधन में विभागीय समन्वय, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आयुष चिकित्सकों से अपील की कि वे टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने और उपचाराधीन मरीजों को सहयोग देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 200 से अधिक प्रतिभागियों ने ‘निक्षय मित्र’ पहल से जुड़ते हुए टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया। इस पहल से न केवल मरीजों को सहयोग मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। कार्यशाला में वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े विशेषज्ञों ने भी तकनीकी जानकारी साझा की और टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने निक्षय शपथ लेकर टीबी मुक्त जिला, हिमाचल और भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू