Thursday, May 14, 2026
BREAKING
पिछले एक दशक में पेंशन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव, डिजिटल सुधारों से प्रक्रिया हुई आसान और पारदर्शी: डॉ. जितेंद्र सिंह अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें 15-20 मई तक पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के बाद करेंगे यूरोप का रुख पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटी, 'ऊर्जा बचत' अपील के बीच लिया गया फैसला यूपी: अपर्णा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर' पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

हिमाचल

हिमाचल को बड़ी सौगात: पीएम ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में ₹2,247 करोड़ मंजूर

27 मार्च, 2026 08:13 PM

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत राज्य के लिए ₹2,247.24 करोड़ की बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि इस चरण के तहत हिमाचल में 1,538 किलोमीटर लंबी 294 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में 500 से कम आबादी, पहाड़ी क्षेत्रों में 250 से कम आबादी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 100 से कम आबादी वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। देशभर के 9 विशेष श्रेणी के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे 25,000 गांवों को मार्च 2029 तक ऑल-वेदर सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और अन्य विकास केंद्रों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़ सकें और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में सड़कों के अपग्रेडेशन का प्रावधान नहीं है, बल्कि नए संपर्क मार्गों के निर्माण पर फोकस किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 में शुरू की गई इस योजना के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सालभर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए एकमुश्त केंद्रीय सहायता प्रदान करती है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी