Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
जनता जनार्दन भाजपा को अर्श और कांग्रेस को फर्श पर लाई : धनखड़ आज भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के हालात खराब, सबको संगठित होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला हाईकोर्ट में खुली बीजेपी की पोल, पीजीटी इंग्लिश भर्ती केस में जीते युवा : भूपेंद्र हुड्डा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : अनिल विज निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : नायब सिंह सैनी शहीद स्मारक में लगा तिरंगा लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा, अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा : अनिल विज हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर: डा. सतीश पूनिया हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कन्वेंशन में उठाई जाएंगी कई मांगें हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : सोनीपत में खिला कमल, सांपला-धारूहेड़ा में भी भाजपा की जीत, पंचकूला में EVM पर कांग्रेस का भारी हंगामा हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय और अपारदर्शी भर्ती प्रक्रिया बेहद चिंताजनक: सैलजा

हिमाचल

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

11 मई, 2026 07:23 PM

शिमला : प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव में सरकार और संगठन के साथ-साथ भाजपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के कार्यों और निर्णयों को चुनाव में बड़ा हथियार बनाया है। भाजपा सरकार के फैसलों और नीतियों को जनविरोधी बताते हुए मतदाताओं के बीच जा रही है। कांग्रेस की ओर से डिप्टी सीएम व मंत्री फील्ड में उतर चुके है। भाजपा ने भी मोर्चा संभालते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत पार्टी के प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है।


प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है और कांग्रेस-भाजपा के लिए इस लिहाज से भी यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे है। प्रचार अभियान में अभी तक कांग्रेस की तरफ से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में मोर्चा संभाला है और दो दिनों तक उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड स्तर पर पब्लिक मीटिंग भी की है। सोलन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनी राम शांडिल फील्ड में डटे हुए है। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी भी प्रचार अभियान में जुट गए है।


जल्द कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुक्खू और पार्टी अध्यक्ष एक-दो दिनों में प्रचार के लिए फील्ड में नजर आएंगे। कुल-मिलाकर धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और भाजपा का प्रचार अभियान भी आगामी दिनों में जोर पकड़ लेगा।


नेता प्रतिपक्ष ने संभाला मोर्चा
भाजपा ने भी चारों नगर निगमों में पार्टी की जीत का झंडा बुलंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगम चुनावों के लिए तीनों जगहों का दौरा कर चुके है। रविवार को पार्टी के प्रभारी श्रीकांत शर्मा समेत संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और बड़े नेताओं की जनसभा पालमपुर में हुई है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Kangra News: नगरोटा पहुंची चीन से मंगवाई आधुनिक मशीन, पुल के निर्माण कार्य को मिलेगी तेजी

Panchayat Elections : आज से शुरू होगा सियासी दंगल, इस डेट तक भरे जाएंगे नामांकन

Panchayat Elections : आज से शुरू होगा सियासी दंगल, इस डेट तक भरे जाएंगे नामांकन