Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह

20 मार्च, 2026 02:46 PM

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने शुक्रवार को ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए कई जरूरी उपाय सुझाए हैं। इन उपायों में वर्क फ्रॉम होम अपनाना और हवाई यात्रा से बचना जैसे कई अहम कदम शामिल हैं, ताकि ईंधन की मांग को कम किया जा सके।

आईईए ने कहा कि जहां संभव हो, लोगों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करना चाहिए, जिससे ऑफिस आने-जाने में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की खपत कम हो सकती है। खासकर उन नौकरियों में जहां रिमोट काम संभव है, यह उपाय काफी असरदार हो सकता है।
रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि लोग एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए आधुनिक कुकिंग विकल्प अपनाएं। इलेक्ट्रिक कुकिंग जैसे विकल्पों को बढ़ावा देने से गैस की खपत कम की जा सकती है।

आईईए के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा सप्लाई संकट पैदा कर रहा है। अगर इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो ऊर्जा बाजार और अर्थव्यवस्था पर इसका असर और ज्यादा गंभीर हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारें, कंपनियां और आम लोग मिलकर ऐसे कदम उठा सकते हैं, जिससे इस संकट का असर कम किया जा सके।

सड़क परिवहन के क्षेत्र में भी कई उपाय सुझाए गए हैं, जैसे घर से काम करना, हाइवे पर वाहनों की स्पीड कम करना, निजी गाड़ियों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाना और बड़े शहरों में गाड़ियों के इस्तेमाल पर कुछ नियंत्रण लगाना। इसके अलावा कार शेयरिंग, बेहतर ड्राइविंग और माल ढुलाई के काम में दक्षता बढ़ाने से भी ईंधन की बचत की जा सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां विकल्प मौजूद हों, वहां हवाई यात्रा कम करनी चाहिए, जिससे जेट फ्यूल की मांग घटेगी। साथ ही एलपीजी का इस्तेमाल जरूरी कामों जैसे खाना बनाने के लिए ही प्राथमिकता से करना चाहिए। आईईए ने यह भी कहा कि उद्योग क्षेत्र में भी बदलाव जरूरी है। जहां एलपीजी की कमी है, वहां कंपनियां दूसरे विकल्प जैसे नेफ्था का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे जरूरी जरूरतों के लिए गैस उपलब्ध हो सके। सरकारों को भी उदाहरण पेश करते हुए नियमों और योजनाओं के जरिए लोगों को जागरूक करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को ही सहायता देनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले के अनुभव बताते हैं कि सही तरीके से लक्षित सहायता योजनाएं ज्यादा प्रभावी और आर्थिक रूप से बेहतर होती हैं, बजाय सभी को दी जाने वाली सब्सिडी के। आईईए के अनुसार, इस युद्ध के कारण वैश्विक तेल सप्लाई में बड़ा व्यवधान आया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई होती है, वहां से आवाजाही काफी कम हो गई है। आमतौर पर इस रास्ते से रोजाना करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद गुजरते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में इस पर बड़ा असर पड़ा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर