Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ईरान छोडऩे की तैयारी में खामेनेई, ब्रिटिश मीडिया का दावा, ट्रंप की धमकी के बाद करीबियों के साथ रूस जाने का प्लान

06 जनवरी, 2026 01:54 PM

नई दिल्ली: ईरान के इस्लामिक गणराज्य के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोडक़र भाग सकते हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद खबर आ रही है कि उन्होंने अपना एक ‘एस्केप प्लान’ बनाया है। इस प्लान के तहत देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन अगर और तेज होते हैं, तो वे रूस भाग सकते हैं। ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने यह दावा किया है। ब्रिटिश रिपोर्ट में खामेनेई के इस प्लान को ‘प्लान बी’ बताया गया है। इसके तहत 86 साल के खामेनेई के साथ उनके परिवार और सहयोगियों सहित करीब 20 करीबी लोगों को सुरक्षित बाहर ले जाने की व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में खामेनेई की विशाल संपत्ति नेटवर्क को भी बाहर ले जाने का रास्ता शामिल है।

द टाइम्स ने 2013 की समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक जांच का हवाला देते हुए बताया कि इस संपत्ति की कुल कीमत करीब 95 अरब डॉलर आंकी गई थी। इसमें ‘सेताद’ संगठन भी शामिल है, जिसे ईरान के सबसे शक्तिशाली संगठनों में गिना जाता है, साथ ही अयातुल्ला से जुड़ी अद्र्ध-राज्य संचालित चैरिटेबल फाउंडेशन का एक सिस्टम भी है, जिन पर वित्तीय पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

दूतावास ने खबर को बताया फर्जी, निंदा की

इस खबर ने ईरान में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है्र लेकिन ईरान के भारत में दूतावास ने इसे पूरी तरह फर्जी और झूठा करार दिया है। एंबेसी का कहना है कि जब इजऱायल के साथ 12 दिन तक युद्ध चला, तब भी खामनेई ने देश नहीं छोड़ा था, ऐसे में यह दावा कि वे विरोध-प्रदर्शनों के चलते भाग सकते हैं, पूरी तरह से निराधार है। एंबेसी ने इसे दुश्मन देशों द्वारा फैलाया गया झूठ बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

तेहरान। ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। मंत्रालय ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक और पीआईओ पहले से ईरान में मौजूद हैं, वे पूरी सावधानी बरतें, विरोध प्रदर्शन या भीड़ वाले इलाकों से दूर रहें। इसके साथ ही भारतीय दूतावास की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर