Thursday, April 02, 2026
BREAKING
मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : अनिल विज संसद में गूंजा हरियाणा की मंडियों का मुद्दा, कुमारी सैलजा ने उठाई किसानों-आढ़तियों की समस्याएं भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके : नायब सिंह सैनी बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

दुनिया

ईरान के हमलों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता खतरे में है : ईयू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर

02 अप्रैल, 2026 07:12 PM

यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के खतरे को लेकर चेतावनी दी।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा- स्टार्मर के साथ अच्छी बातचीत हुई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने लिखा, “कीर स्टार्मर के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने मिडिल ईस्ट और होर्मुज स्ट्रेट के हालात पर बात की। ईरान के कामों से वैश्विक आर्थिक स्थिरता खतरे में पड़ रही है। हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि नेविगेशन की आजादी जल्द से जल्द फिर से शुरू हो सके।” उन्होंने आगे लिखा कि हमने आने वाले ईयू-यूके समिट पर भी बात की। पिछले साल के कमिटमेंट्स को पूरा करने और हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए यह एक अहम पल है।

ब्रिटेन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक वर्चुअल समिट होस्ट करेगा
इसके अलावा, ब्रिटेन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक वर्चुअल समिट होस्ट करेगा, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि इस जरूरी जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए डिप्लोमैटिक और पॉलिटिकल ऑप्शन पर विचार करने के लिए इकट्ठा होंगे। यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय साथियों की आलोचना करते हुए उनसे कहा है कि वे अपने लिए लड़ना सीखना शुरू करें।

पीएम कीर स्टार्मर ने घोषणा की
कल बुधवार शाम को देश के नाम अपने 20 मिनट के संबोधन में ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की निर्भरता और इसके असरदार तरीके से बंद होने के दुनिया भर में पड़ने वाले असर को कम करके बताया। यूके के पीएम कीर स्टार्मर ने बुधवार को घोषणा किया, “ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर एक मीटिंग होस्ट करेंगी, जो पहली बार होर्मुज स्ट्रेट से संबंधित चिंता पर विचार और निष्कर्ष निकालने के लिए सभी देशों को एक साथ लाएगी। सभी देश उन सभी मुमकिन डिप्लोमैटिक और पॉलिटिकल उपायों को देखेंगे, जो नेविगेशन की आजादी को फिर से शुरू करने के लिए कर सकते हैं।”

ब्रिटेन इस पहल पर अमेरिका के साथ काम करना जारी रखेगा
एक ब्रिटिश अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को बताया कि ब्रिटेन इस पहल पर अमेरिका के साथ काम करना जारी रखेगा, जो गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल सहित दूसरे खास साझोदारों को भी साथ लाता है। स्टार्मर ने कहा कि मिलिट्री प्लानर्स को भी इस समिट में बुलाया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि संघर्ष खत्म होने के बाद हम अपनी क्षमताओं को कैसे तैयार कर सकते हैं और स्ट्रेट को कैसे आसान और सुरक्षित बना सकते हैं। हालांकि, पीएम स्टार्मर ने चेतावनी भी दी है कि ‘यह आसान नहीं होगा।’

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह

ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह

पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट

पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट

भारत में ईरानी राजदूत ने अमेरिका-इजरायल पर फार्मास्यूटिकल हब को निशाना बनाने का लगाया आरोप

भारत में ईरानी राजदूत ने अमेरिका-इजरायल पर फार्मास्यूटिकल हब को निशाना बनाने का लगाया आरोप

तेल मार्ग पर खतरा: चीन का आरोप-अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई से होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित

तेल मार्ग पर खतरा: चीन का आरोप-अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई से होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

आर्टेमिस II मिशन में पहली बार आईफोन लेकर चांद की ओर रवाना हुए नासा के अंतरिक्ष यात्री

आर्टेमिस II मिशन में पहली बार आईफोन लेकर चांद की ओर रवाना हुए नासा के अंतरिक्ष यात्री

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की तैयारी

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की तैयारी

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर न्यूजीलैंड सरकार ने जरूरतमंदों को दी राहत, 1.43 लाख परिवारों को हर हफ्ते 50 डॉलर की अतिरिक्त मदद

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर न्यूजीलैंड सरकार ने जरूरतमंदों को दी राहत, 1.43 लाख परिवारों को हर हफ्ते 50 डॉलर की अतिरिक्त मदद

ईरान के लोग हवाई हमलों और जरूरी अपडेट को ट्रैक करने के लिए इस ऐप का कर रहे इस्तेमाल

ईरान के लोग हवाई हमलों और जरूरी अपडेट को ट्रैक करने के लिए इस ऐप का कर रहे इस्तेमाल