Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

23 मार्च, 2026 05:14 PM

ईरान और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक नया और गंभीर मोड़ आया है। 28 फरवरी, 2026 से शुरू हुए हमलों के क्रम में, ईरान ने शनिवार को इजरायल के न्यूक्लियर शहर अराद और डिमोना पर हमला किया। इतने दिनों में पहली बार ईरान ने इजरायल के न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया। घटना के बाद रविवार को इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ईरान को कड़ी चेतावनी दी।

हालांकि ईरान के इस हमले में किसी भी इजरायली नागरिक की मौत नहीं हुई, लेकिन इमारतों को नुकसान पहुंचा। अराद में ईरानी हमले में एक बेकरी हाउस को भी नुकसान पहुंचा। राष्ट्रपति हर्जोग ने बेकरी के मालिक से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर की।

इजरायली राष्ट्रपति ने बताया कि बेकरी के मालिक के बेटे को 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से किए गए हमले में किडनैप कर लिया गया था। हालांकि, बंधकों की रिहाई वाले समझौते के तहत उसकी वापसी भी हो गई। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने लिखा, “अराद में हाउस ऑफ ब्रेड बेकरी पर कल रात शहर पर ईरानी मिसाइल हमला हुआ। इस जगह के मालिक डिमोना के कालपोन परिवार हैं, जिनके प्यारे बेटे सेगेव को गाजा में किडनैप कर लिया गया था और पिछली होस्टेज डील में हमें लौटा दिया गया था।”

उन्होंने आगे कहा कि इस परिवार ने बहुत कुछ झेला है, इतने दिनों तक दर्द और दुआएं की और कल उनके बिजनेस पर भी असर पड़ा। सब कुछ होने के बावजूद, आज उनकी मुस्कान, उनका विश्वास और इजरायली भावना, जो लगातार मजबूती से धड़क रही है, देखकर मैं उम्मीद से भर गया। इजरायली राष्ट्रपति ने कहा, “छोटे बिजनेस को समर्थन करना पूरे इजरायली भावना को समर्थन करना है। उन्हें और इलाके के सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। यह ‘इजरायली राष्ट्रवाद’ का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है।”

वहीं डिमोना के दौरे पर उन्होंने कहा, “हम यहां डिमोना में हैं। हम खास जरूरतों वाले लोगों के लिए एक हॉस्टल में हैं।” ईरानी हमले में हुई तबाही के बावजूद, हर्जोग ने बताया कि किसी की मौत नहीं हुई, उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जब सायरन बजा तो लोग सुरक्षा के लिए बंकर में पनाह लेने लगे। उन्होंने कहा, “खुशकिस्मती से, किसी की जान नहीं गई। क्योंकि नगर पालिकाओं और लोगों ने निर्देश सुने।”

ईरान पर सीधा निशाना साधते हुए राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा, “मैं ईरान में हमारे दुश्मनों से बस इतना कहना चाहता हूं कि आप गलत हैं। आप इंसानों को मारने के लिए मिसाइल भेजकर इंसानियत के खिलाफ जुर्म करते रहेंगे, उम्र और लिंग, धर्म, या यहां तक कि उनकी डिसेबिलिटी में भी कोई फर्क नहीं करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल टिकेगा और आखिर में जीतेगा। हर्जोग ने कहा, “आप गलत हैं। हमने हमेशा ज्यादा मजबूती दिखाई है। हम जानते हैं कि आपके नेतृत्व में तबाही और गड़बड़ी है। और हमें पक्का यकीन है कि न सिर्फ हम जीतेंगे, बल्कि आप भी मुंह के बल गिरेंगे।”हफ्तों की लड़ाई के बाद इजरायली राष्ट्रपति ने रणनीतिक लक्ष्य बताते हुए कहा, “युद्ध तब खत्म होगा जब यह साफ हो जाएगा कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते और निश्चित रूप से ईरान के पास अपनी बैलिस्टिक क्षमता नहीं हो सकती।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’