Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

09 मई, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा को कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और एक वर्ष में यह तीसरी रेड है। अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया। जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है।

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आज एक बार फिर भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। एक साल में यह तीसरी बार है और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगजेब भी झुका नहीं सका। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए पंजाब पीएम मोदी की चालों के सामने कभी नहीं झुकेगा। ईडी-भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब से ही शुरू होगा।”

वर्ष 2024 में लुधियाना (पश्चिम) से विधायक अरोड़ा को औद्योगिक भूमि को आवासीय परियोजनाओं में बदलने से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी का सामना करना पड़ा था। उस समय वह राज्यसभा सांसद थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हमने देखा है कि सीबीआई और ईडी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के बजाय अन्य पार्टियों को तोड़ने और नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल कराने का काम कर रही हैं। ईडी की यह कार्रवाई भी उसी दिशा में एक कदम है…”

अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ईडी की छापेमारी का संबंध हैम्पटन स्काई रियलटी लिमिटेड से जोड़ा गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ईडी 100 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी मोबाइल फोन खरीद और निर्यात रैकेट की जांच कर रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और दुबई से भारत में धन की अवैध वापसी (राउंड ट्रिपिंग) से जुड़ा हुआ है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी ने पंजाब में चल रहे कथित धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

उन्होंने मांग की, “मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह, नितिन गोहल, बीरदेविंदर सिंह और प्रीतपाल सिंह ढींढसा के खिलाफ तुरंत लुकआउट सर्कुलर जारी किए जाएं। जीएसटी धोखाधड़ी, दुबई से अवैध धन हस्तांतरण और संदिग्ध भूमि सौदों से जुड़े हर व्यक्ति की सख्त जांच होनी चाहिए। किसानों को यह जानने का अधिकार है कि उनकी जमीनें सस्ते में खरीदकर प्रभावशाली गठजोड़ के जरिए भारी मुनाफे पर कैसे बेची गईं।”

मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब को भ्रष्टाचार, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने कहा, “अगर राज्य की विजिलेंस विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, तो वही कानून सत्ताधारी नेताओं और उनके सहयोगियों पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट