Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

दुनिया

इस देश में कुदरत ने मचाया कहर : सिर्फ 30 दिनों में आए 1400 भूकंप, लोगों में दहशत बढ़ी

28 नवंबर, 2025 07:01 PM

इंडोनेशिया लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। पिछले 30 दिनों में यहां 1400 से ज़्यादा भूकंप दर्ज किए गए हैं। 27 नवंबर 2025 को सुमात्रा के पास 6.3 तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया। अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में डर फैल गया। हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या मौत की खबर नहीं है, लेकिन हर दिन के झटकों से लोग बेहद सहमे हुए हैं। सिर्फ भूकंप ही नहीं, बल्कि बाढ़ और भूस्खलन से भी लोग भारी मुश्किल में हैं। कई गांवों में हालात बेहद खराब हैं।

इंडोनेशिया क्यों आता है इतनी बार भूकंप की चपेट में?

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” नाम के इलाके पर बस्ता है। यह दुनिया की सबसे ज़्यादा भूकंप वाली जगह मानी जाती है। यहाँ 15 टेक्टॉनिक प्लेटें लगातार एक-दूसरे से टकराती रहती हैं। इसी कारण दुनिया के 90% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। इसलिए इंडोनेशिया में हर साल हजारों भूकंप आना सामान्य माना जाता है।

सुमात्रा सबसे ज़्यादा क्यों हिल रहा है?

सुमात्रा द्वीप के नीचे दो बड़ी प्लेटें— हिंद-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियन प्लेट, एक-दूसरे के नीचे धंसती रहती हैं। यह प्रक्रिया बहुत ज़ोरदार दबाव बनाती है और जब यह दबाव अचानक निकलता है तो भूकंप आता है। सुमात्रा में ग्रेट सुमात्रा फॉल्ट नाम की विशाल भू-दरार भी है, जहां से अक्सर बड़े झटके आते हैं। हाल के दिनों में 6.6 और 6.3 तीव्रता के भूकंप इसी कारण से आए।

2004 की सुनामी की डरावनी यादें अब भी ताज़ा

इसी सुमात्रा क्षेत्र ने 2004 में दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री भूकंप झेला था, जिसकी तीव्रता 9.1 थी। उससे आई सुनामी में 2,30,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। इस बार का भूकंप कम गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर पर था इसलिए जमीन जोर से हिली लेकिन सुनामी का खतरा नहीं था।

भूकंप के साथ बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार

इस समय सुमात्रा में चक्रवात ‘सेन्यार’ के कारण भारी बारिश हो रही है।

  • 25 से ज्यादा लोगों की मौत

  • 10 लोग अभी भी लापता

  • 8000 से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए

  • कई सड़कें टूटी, घर बह गए

  • दर्जनों गांव पानी और मलबे में डूबे

ऊपर से लगातार भूकंप आने से लोग घर लौटने से भी डर रहे हैं।

आगे क्या हो सकता है? वैज्ञानिकों की चेतावनी

वैज्ञानिकों और मौसम विभाग ने कहा है— आने वाले दिनों में और झटके आ सकते हैं। बारिश फिर तेज होने की आशंका है। बाढ़ और भूस्खलन का संकट और बढ़ सकता है। सरकार लगातार हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री भेज रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी प्राकृतिक आपदाएँ अब पहले की तुलना में अधिक तीव्र और बार-बार आ रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर