Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

इस खिलाड़ी की कप्तानी में जीतेंगे 2025 WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी, जय शाह ने फिर की भविष्यवाणी

07 जुलाई, 2024 04:44 PM

नेशनल डेस्क: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को एक वीडियो संदेश के जरिए वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा भी जताया। शाह ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी और जीत को निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ तथा रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की सीनियर तिकड़ी को समर्पित किया, जिन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जीत के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

जय शाह ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
शाह ने एक वीडियो संदेश में कहा, "इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। मैं यह जीत कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को समर्पित करना चाहूंगा। पिछले एक साल में यह हमारा तीसरा फाइनल था।" उन्होंने कहा, "हम जून 2023 में WTC फाइनल में थे, लेकिन हार गए। नवंबर 2023 में लगातार दस जीत के साथ हमने बहुत से दिल जीते, लेकिन वनडे विश्व कप नहीं जीत सके। मैंने राजकोट में कहा था कि हम जून 2024 में कप जीतेंगे, हम दिल जीतेंगे, विश्व कप जीतेंगे और भारत का झंडा ऊंचा करेंगे, और हमारे कप्तान ने बिल्कुल वैसा ही किया।"

आखिरी 5 ओवरों का जीत में बड़ा योगदान- शाह
बीसीसीआई सचिव ने फाइनल मुकाबले के अंतिम पांच ओवरों के महत्व को रेखांकित किया, जिसने भारत की ओर गति को बदल दिया क्योंकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए जबकि सूर्यकुमार यादव के बाउंड्री रोप पर उड़ते हुए कैच ने भारत को विजयी बनाने के लिए ताबूत में अंतिम कील ठोक दी। उन्होंने कहा, "फाइनल में आखिरी पांच ओवरों ने इस जीत में बड़ा योगदान दिया। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को अपना हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं।"

अगला लक्ष्य- 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी
अंत में, उन्होंने 2025 में अपना पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए रोहित के नेतृत्व पर विश्वास जताया। शाह ने कहा, "इस जीत के बाद अगला चरण 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम रोहित शर्मा के नेतृत्व में दोनों टूर्नामेंट जीतेंगे। एक बार फिर आप सभी का धन्यवाद। जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम।"

विजेता टीम की पीएम मोदी से मुलाकात
भारतीय टीम गुरुवार को वापस लौटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर उसका स्वागत किया। इसके बाद वे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस के लिए मुंबई रवाना हुए। वानखेड़े स्टेडियम में टीम को बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली, जिसने 17 साल बाद घरेलू धरती पर टी20 विश्व कप जीता। इसके साथ ही देश के लिए 11 साल का आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्म हो गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए