Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

01 जुलाई, 2026 11:54 AM

यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अगर पत्नी की आय कम है तो पति उसे भरण-पोषण देगा। शिक्षित पत्नी की मदद उसके मायके, माता-पिता द्वारा की जा रही है तब भी पति उसे गुजारा-भत्ता देगा। कोर्ट ने कहा, माता-पिता की पेंशन या संपत्ति को पत्नी की स्वतंत्र आय नहीं माना जा सकता और इससे पति का कानूनी दायित्व समाप्त नहीं होता।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक निर्णय में कहा है कि पत्नी के माता-पिता की पेंशन या संपत्ति को पत्नी की स्वतंत्र आय के रूप में नहीं माना जा सकता और इससे पत्नी का भरण-पोषण करने का पति का कानूनी दायित्व समाप्त नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि जब इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पत्नी वास्तव में पर्याप्त आय अर्जित कर रही है तो केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे भरण-पोषण का दावा करने से वंचित नहीं किया जा सकता।

न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने इन टिप्पणियों के साथ पति की याचिका खारिज कर दी। याचिका में परिवार न्यायालय मैनपुरी के उस फैसले और आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें याची को अपनी पत्नी को भरण-पोषण के रूप में प्रति माह 20 हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। याची आलोक तिवारी का मुख्य तर्क यह था कि उसकी पत्नी शिक्षित, रोजगार योग्य और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला है। उसके पास अपने भरण-पोषण के लिए पर्याप्त साधन हैं और इसलिए वह सीआरपीसी की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की हकदार नहीं है।

यह भी कहा कि पत्नी ट्यूशन व कोचिंग के काम से कमाती है और अपनी मां की पेंशन व संपत्तियों से भी अपना भरण-पोषण करती है। पति ने यह भी तर्क दिया कि वह नियमित रोजगार में नहीं है और अपने वृद्ध माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बोझिल है इसलिए पारिवारिक न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण-पोषण राशि अत्यधिक और असंगत है।

नाबालिग की बरामदगी का निर्देश
एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने हमीरपुर की एक नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध रूप से बंधक बनाए जाने से जुड़े हैबियस कॉर्पस मामले में पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है और उम्मीद जताई कि अगली सुनवाई तक या तो नाबालिग को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा या फिर जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी की कोर्ट में 25 जून को हुई सुनवाई में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि नाबालिग और उसे अपने कब्जे में रखने वाले व्यक्ति का पता लगाने को प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह