Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

इजरायल बोला-'ईरान के 120 ठिकानों पर हमले किए', तेहरान ने तस्वीरों के साथ किया दावा- मार गिराया यूएस एयरक्राफ्ट

05 अप्रैल, 2026 07:10 PM

तेहरान/ तेल अवीव : इजरायल की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने भी अमेरिकी विमान सी-130 को ढेर कर दिया है। सेना ने बताया कि पश्चिमी और मध्य ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मिसाइल ठिकानों, ड्रोन स्टोरेज और लॉन्च साइट्स को भी तबाह किया गया है। सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा गया, “एयर फोर्स ने सेंट्रल और वेस्टर्न ईरान में 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया।”

“जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनमें – रिवोल्यूशनरी गार्ड्स में बैलिस्टिक मिसाइल ऐरे के स्थल, यूएवी के लिए स्टोरेज और लॉन्च साइट, और एयर डिफेंस साइट शामिल हैं।”
दूसरी ओर ईरान ने एक बार फिर दावा किया है कि उसने इस्फाहान में अमेरिकी हेलीकॉप्टर सी-130 को मार गिराया है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर लापता अमेरिकी एयरमैन की तलाश के मिशन पर था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसको ईरान की पुलिस कमांडो यूनिट फराज रेंजर्स ने निशाना बनाकर तबाह किया। एजेंसी ने यह भी कहा कि विमान हमलावरों को ईंधन पहुंचाने के काम में लगा हुआ था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग यानी आईआरआईबी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर कहा है कि ये एयरमैन की तलाश में आए एयरक्राफ्ट का मलबा है।
वहीं, रविवार को ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने भी एक्स पोस्ट में एक तस्वीर के साथ दावा किया कि ये अमेरिकी एयरक्राफ्ट का मलबा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लापता एयरमैन को बचाने की घोषणा के बाद ये तस्वीरें जारी कीं। ट्रंप ने बताया कि लापता एयरमैन को स्पेशल ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने उन्हें बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’