Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल पर मुझे गर्व है: युवराज सिंह

16 अगस्त, 2025 06:04 PM

मुंबई। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ यादगार टेस्ट सीरीज ड्रा कराने वाले अपने शिष्य और भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पर मुझे गर्व है। युवराज ने गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैसे जुलाई 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए शुभमन ने अपने विदेशी बल्लेबाजी रिकॉर्ड को लेकर सभी संदेहों को दूर करते हुए टीम की अगुवाई की।

युवराज ने महिला क्रिकेट विश्वकप के ‘50 डेज टू गो’ कार्यक्रम के अवसर पर आईसीसी डिजिटल से बातचीत में कहा, “उनके विदेशी रिकॉर्ड पर कई सवालिया निशान थे। वह कप्तान बने और उन्होंने चार टेस्ट शतक बनाए। यह अविश्वसनीय है कि जब आपको जिम्मेदारी दी जाती है, तो आप उसे कैसे लेते हैं।” उन्होंने कहा, “तो, मुझे उन पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि यह हमारी जीत है, हालांकि यह एक ड्रॉ सीरीज है, क्योंकि यह एक युवा टीम है और इंग्लैंड में जाकर अच्छा खेलना और खुद को साबित करना आसान नहीं है।”

इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 75.40 की औसत से 754 रन बनाने वाले गिल को भारत का प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसमें चार शतक शामिल हैं। युवराज ने मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की साहसिक और लंबी साझेदारी की भी प्रशंसा करते हुए कहा, “टूर्नामेंट में वह पल था जब भारत ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई। मैंने बहुत लंबे समय से वाशिंगटन और जडेजा को शतक बनाते और टेस्ट मैच ड्रॉ कराते नहीं देखा।” युवराज ने कहा, “यह बहुत कुछ कहता है। जाहिर है जडेजा लंबे समय से टीम में हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर, एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आने के बाद, उन्होंने जो किया वह अविश्वसनीय था।”

युवराज ने माना कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का मजबूत प्रदर्शन रहा। यह इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऐसा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऐसा किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह शानदार है क्योंकि जब आपके पास इंग्लैंड जाने वाली युवा टीम होती है, तो बहुत दबाव होता है। आप विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की जगह ले रहे हैं, यह आसान नहीं है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने इसका डटकर सामना किया।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी