बर्मिंघम। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ हालिया मुकाबले में मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बेन स्टोक्स ने कहा, यह हमारे लिए एक कठिन मुकाबला रहा। दो अहम क्षणों ने मैच की दिशा बदल दी। पहला, जब हमने भारत को 200/5 कर दिया था, लेकिन वहां से उन्हें समेट नहीं पाए। दूसरा, हमारी पारी में जब हम 80/5 पर थे, तब से वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया। शुरुआत में जब भारत 200/5 पर था, अगर हम कुछ विकेट जल्दी निकाल पाते, तो कहानी कुछ और होती। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच भी बदलती गई और ईमानदारी से कहूं, तो वो भारत के पक्ष में ज्यादा अनुकूल हो गई।
बेन स्टोक्स ने भारतीय टीम की भी तारीफ की। युवा टीम के बारे में उन्होंने कहा, हमने हरसंभव प्रयास किया, हमने अपनी योजनाएं बदलीं और जब कोई टीम आपके शीर्ष पर हो तो जाहिर है कि भारत एक स्तरीय टीम है। भारत एक क्लास टीम है। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की।