Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता: मलविंदर सिंह कंग

27 अप्रैल, 2026 07:06 PM

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी माहौल गर्म है। आप ने इस पूरे घटनाक्रम को असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला एकतरफा और संविधान के खिलाफ है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से सोमवार को खास बातचीत में आप सांसद ने यह स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में दायर याचिका पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी तरह का विलय वैध नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह मांग की कि संबंधित सांसदों की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जानी चाहिए। मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में भाजपा के पास महज तीन विधायक हैं; ऐसे में छह या सात राज्यसभा सांसदों का दावा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है, इसलिए इस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम कई संवैधानिक सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर राज्यसभा में सांसद संजय सिंह ने भी सक्रिय रुख अपनाया है। उन्होंने राज्यसभा के चेयरमैन को पत्र लिखकर मांग की है कि पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द की जाए। संजय सिंह का तर्क है कि ये सभी सांसद आप के टिकट पर चुने गए थे, इसलिए पार्टी बदलना दलबदल विरोधी कानून के तहत आता है। जब तक चेयरमैन इस पत्र पर कोई निर्णय नहीं लेते, तब तक इन सांसदों का भाजपा में शामिल होना पूरी तरह असंवैधानिक माना जाना चाहिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मलविंदर सिंह कंग ने आगे कहा कि भाजपा अपनी मनमर्जी कर रही है लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में इनकी सदस्यता रद्द की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट